सार

15 अप्रैल, शुक्रवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 09.35 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं।

उज्जैन. शुक्रवार को सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, चंद्रमा कन्या में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। व्यापार इत्यादि में किए गए निवेश से लाभ होगा, लेकिन आज व्यर्थ के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप गृहस्थी के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दिनचर्या परिवर्तित रहेगी। यात्रा से पूर्व शकुन विचार अवश्य करें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिश्रम से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। लेकिन पूर्व विचारित इष्ट कार्यों की सिद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज का दिन संतोष पूर्वक व्यतीत होगा। कम आय में भी संतुष्ट रहेंगे, लेकिन कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देना अनिवार्य है। 
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आपके द्वारा किए गए व्यवसायिक प्रयास सफल रहेंगे। बाहरी लोगों से मिलना-जुलना अधिक होगा। कोई अप्रत्याशित लाभ आपको आज हो सकता है। 
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक थकावट बनी रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी दिखेगी। आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। दिनचर्या सामान्य रहेगी। मन एवं वाणी पर विशेष संयम रखें।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके चारों और सुखद वातावरण रहेगा। लेन-देन संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा का विचार प्रबल होकर स्थित होता है। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक स्थिरता अनिवार्य हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की सेवा करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मानसिक शान्ति रहेगी, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध करने से बचें।
उपाय- मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
किसी प्रकार की कठिनाई आ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आलस्य अधिक रहेगा। आय में कमी आ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
उपाय- पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध मध्यम रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। झूठ बोलने से बचें। गया हुआ धन वापिस आ सकता है। दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- तुलसी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य का साथ मजबूत रहेगा, जिससे आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा और कुछ काम सोचे हुए अपने आप हो जाएंगे। समय आपके पक्ष का है।
उपाय- जरूरतमंदों का अनाज का दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। यात्रा करनी पड़ सकती हैं। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए मध्यम रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम रहेगा।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।