सार

आज (13 मई, शुक्रवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 5.29 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शुक्र प्रदोष का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को सूर्योदय नक्षत्र नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.24 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. शुक्रवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को बुध ग्रह वृषभ राशि में वक्री अवस्था में रहते हुए अस्त हो जाएगा। इस दिन मंगल कुंभ राशि में और शनि कुंभ राशि में, चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में रहेगा। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर समकक्षों से बेहतर काम करने में सक्षम होंगे।  पुराने मतभेद और गलतफमियां दूर हो सकती हैं। संबंधों में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह भी होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में कोई नया पद प्राप्त कर सकते हैं या आपके वर्तमान पद में उन्नत्ति हो सकती है। 
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
यदि आप किसी नई नौकरी के बारे में सोंच रहे हैं, तो जो आप सोच रहे हैं वो आपको मिल जाएगा। यदि आप व्यापार में हैं तो आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी अथवा नए व्यापार में भी अपना हाथ आजमायेंगे। आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
संतान की सेहत के मामले में भी दौड़-भाग होगी और खर्चा हो सकता है। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। परिजन आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। भाइयों से सहयोग रहेगा, रिश्तों में मधुरता रहेगी। किसी वरिष्ठ अथवा गुरुजन का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। 
उपाय- शिवजी को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें। आय अच्छी बनी रहेंगी। योजनाएं सफल होगी एवं बीमारी में भी लाभ होगा। राजनीतिक लोगों के लिए पद लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। इस काल में अटके कार्य पूर्ण होंगे एवं लक्ष्य प्राप्ति संभव है। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
संपत्ति को लेकर कोई बड़ी योजना आपके दिमाग में आ सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन मंगलमय रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते दृढ़ होंगे और कुछ सुखद घटना भी हो सकती है। नौकरी में अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई नया प्रोजेक्ट आपको सौंपा जा सकता है। 
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
व्यापार के लिए दिन बेहतरीन है। कुछ नई डील्स आपको काफी आत्मविश्वास देंगी। किसी तरह का दबाव नहीं रहेगा। आपको पुराने रोगों से सावधान रहना होगा। विवादों में विजय प्राप्त होगी। मित्रों से मुलाकात होगी एवं सभी कार्य सही ढंग से संपन्न होंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को दान करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। किसी नई जगह जाने की योजना बन सकती है। संतान से प्रसन्नता भरे समाचार मिल सकते हैं। भाइयों से सहयोग बना रहेगा। खुशखबरी भी मिल सकती है। सम्पत्ति के लिए ये समय कोई बड़ा फैसला टालने का है। नया वाहन या कोई मशीनरी लेने का मन बन सकता है।
उपाय- माता-पिता कै पैर छूकर घर से निकलें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आप परिस्थितियों का पूरा जायजा लेने के बाद ही कोई फैसला लें। काम की अधिकता बनी रहेगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे एवं नौकरी के स्थान पर खुशनुमा माहौल रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान से जुड़ी कोई समस्या का समाधान मिलेगा। कोई सरप्राइज आज मिल सकता है। 
उपाय- जेब में सफेद रूमाल रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
नौकरी में आपकी कार्यक्षमता और सूझबूझ की तारीफ हो सकती है। व्यापार में आय ठहरी हुई रह सकती है। कोई भी कागज हस्ताक्षर करने से पहले ठीक से पढ़ लें। हेल्थ के लिए आपको थोड़ा केयर करने की जरूरत है। दवाई लेने में कोई लापरवाही ना करें नहीं तो परेशानी हो सकती है।
उपाय- पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कहीं बाहर जाने का मन बन सकता है। किसी पारिवारिक उत्सव में भी शामिल हो सकते हैं। मित्रों से पूरा सहयोग मिलता रहेगा। समय अच्छा गुजरेगा। सभी से मदद प्राप्त होगी। परिवार में वर्चस्व रहेगा, साथ ही अज्ञात भय चिंता भी बनी रहेगी। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
इस महीने सम्पत्ति से लाभ के योग हैं। अगर कोई सम्पत्ति विक्रय करना चाहते हैं तो यह समय अच्छा फायदा दिलाने वाला साबित हो सकता है। नया वाहन लेने के योग भी हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय हर तरह से बेहतर है। सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी एवं धन का लाभ भी होगा। 
उपाय- शनिदेव की आरती करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। एक-दूसरे के परिवारों के प्रति भी आपका व्यवहार सम्मानजनक रहेगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव आ सकता है। व्यापार में सावधानी रखें। अचानक धन लाभ तो होगा लेकिन आपके लिए परिस्थितियां कुछ विवाद के योग भी बना रही हैं। 
उपाय- गुरु ग्रह से संबंधित चीजों का दान करें।