सार

आज (12 मई, गुरुवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे मोहिनी एकादशी कहते हैं। गुरुवार को सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा जो शाम 4.30 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. गुरुवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध वृषभ राशि में (वक्री), सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कुंभ राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके निर्णयों में सटीकता रहेगी। नए व्यवसाय के लिए प्रयास विफल हो सकता है। प्रोफेशन में सफलता हाथ लगेगी। परिवार का मतभेद समाप्त होगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। संतान से विवाद हो सकता है। जीवन साथी से सहयोग आर्थिक आधार मजबूत होगा। अनावश्यक व्यय हो सकते हैं। 
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कार्य नियमित रूप से संचालित होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी आपके अनुकूल व्यवहार करेगा। गलतफहमियां दूर होंगी और सम्मान बढ़ेगा। अगर आप विदेश में जॉब करने की इच्छा रखने हैं तो अपने प्रयास तेज करें। जॉब से लाभ मिलने के योग हैं। आपके फैसलों का कार्यस्थल पर समर्थन होगा। 
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
व्यापार के लिहाज से समय थोड़ा कठिन हो सकता है। सेहत के लिए भी समय ठीक नहीं है। कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है। परिवार में मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता और भाइयों का सहयोग मिलेगा। संतान से कष्ट प्राप्त हो सकता है। मशीनरी के मैंटनेंस पर भी कुछ खर्च हो सकता है।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
संतान की असफलता से मन खिन्न रहेगा। सम्पत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। वाहन खरीदने का मन भी बनेगा। आप अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। पैसों की आवक बनी रहेगी। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं, लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
किसी पुराने दोस्त के मिलने से पुराने दिनों की याद ताजा हो जाएगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ सकता है।
कोई पुराना काम आपको दोबारा मिल सकता है या यूं कहें कि नौकरी में डिमोशन होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए समय ठीक रहेगा। 
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
कोई नया काम हाथ आ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। रक्त से संबंधित कोई बीमारी आपको हो सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। स्वयं की समझ एवं अनुभव से परेशानियों से निपटने में सक्षम रहेंगे। कार्यशैली विकसित रहेगी। संतान से विवाद हो सकता है। 
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे को गोलियां बनाकर डालें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
आज मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। अकेलापन महसूस करेंगे। विरोध करने वाले प्रखर हो सकते है। न्यायलयीन कार्यों में देरी होगी एवं नसों में खिंचाव हो सकता है। कार्य में बाधा आएगी पर समय पर हो जाएंगे। सहयोग मिलने भी देरी होगी। यात्रा में कठिनाई आ सकती है। अनचाहे कार्य करने पड़ सकते है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दाम्पत्य सुख मध्यम रहेगा। जीवनसाथी आपकी परेशानी समझेगा और आपके लिए समर्पण का भाव रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ का तनाव पर्सनल लाइफ से दूर रखने का प्रयास करेंगे। जॉब में  नई चुनौतियां सामने आएंगी। अपने अनुभव और कार्यकुशलता से उनको सुलझाने में सक्षम होंगे।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
व्यापार में आज आपको साझेदार या कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लाभ भी सामान्य रहेगा। सेहत के लिए समय थोड़ा कठिन है। पुराने रोग उभर सकते हैं। मानसिक तनाव और थकान के कारण खुद को थोड़ा निराश और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
 
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज पैसा तो आएगा, लेकिन बचेगा नहीं। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश ना करें तो बेहतर रहेगा और ना ही किसी को पैसा उधार दें। गंभीर बीमारियों में लापरवाही बिल्कुल ना करें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच करें। गुप्त संबंध उजागर होने से आपकी छवि पर विपरीत असर हो सकता है। 
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज कई मामलों में दोस्त आपका साथ देंगे। रुपयों पैसों के मामले में सावधान रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आपको कोई सौदा करते समय सावधान रहें। किसी कागज या किसी समझौते पर दस्तखत करते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसमें कहीं कोई गलती न हो। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप आभूषण, खाने-पीने की वस्तुओं और सौन्दर्य प्रसाधनों पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आय बेहतर बनी रहेगी एवं स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। घरेलू मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधियों से संबंध में सुधार आएगा। संतान के प्रति आपका रवैया सख्त हो सकता है। 
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।