सार

10 अप्रैल, रविवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात लगभग 03:16 तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। साथ ही राम जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।

उज्जैन. रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुध मेष राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है और आज आप काफी व्यस्त भी रहेंगे, लेकिन साथ ही खुशियाँ भी बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक यात्रा हो सकती है। 
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज निश्चय ही खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आमदनी भी बेहतर रहेगी। भाग्य आज मिला-जुला फल देगा। भौतिक सुखों में धन व्यय होगा। 
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी आनंददायक यात्रा पर जा सकते हैं । इसके साथ ही साथ अपने विरोधियों पर आप बेहतर तरीके से लगाम लगा पाएंगे। खर्चे थोड़े अधिक होंगे।
उपाय- 11 दीपकों से देवी दुर्गा की आरती करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज परिवार में सुख-शांति रहेगी, किसी नई बात को लेकर आपसी विचार विमर्श कर सकते हैं। आमदनी बेहतर रहेगी। पूर्व समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, बाहर घूमने जा सकते हैं।
उपाय- देवी मंदिर में अनाज का दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार से दूर जाने के योग हैं। आज मन अति विचलित रहेगा। वाहन इत्यादि के प्रयोग में सावधान रहें।
उपाय- सूर्यदेव को लाल फूल चढ़ाएं। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आप अपने काम में अधिक व्यस्त रह सकते है और परिवार को कम समय दे पाएंगे। फिर भी परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और घरेलू जिम्मेदारियों को भी समझें। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। 
उपाय- पत्नी को कुछ उपहार लाकर दें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपको कुछ नई खबरें मिल सकती हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लायेगी। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे और मित्र आपकी मदद भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन आज समय व्यर्थ हो सकता है।
उपाय- सफेद रूमाल जेब में रखें। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज किसी पुराने मित्र से मेल मिलाप हो सकता है। अनियोजित खर्चे बढ़ सकते हैं। अनावश्यक तनाव लेने से बचें। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतिकूल रहेगा।
उपाय- शिवजी की पूजा करं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। कार्य में सफलता मिलते मिलते अटक सकती है, लेकिन मन मे आत्मविश्वास बना रहेगा। समय के महत्व को समझना आवश्यक है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण के खीर का भोग लगाएं। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में सुख और शांति की बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक यात्रा हो सकती है। नए लोगों से मुलाक़ात होगी।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य लगभग सभी कार्यों में बेहतर रहेगा। मस्ती मजाक में दिन व्यतीत होगा, फिर भी आपको अपने काम से संतुष्टि मिलेगी, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
परिवार में मन लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में बेहतरी के लिए आज का दिन उत्तम है। निश्चय ही आज का दिन व्यर्थ के कार्यों मे बीतेगा, लेकिन समय की पाबंदी रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।