चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे पहले डोर-टू-डोर कैंपेनिंग (door to door election campaign) की शुरुआत कर दी है। बुधवार को AAP के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मोहाली (Mohali) जिले के खरड़ विधानसभा (Kharar assembly) में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार शुरू किया। केजरीवाल ने यहां लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। लोगों से AAP को जनसमर्थन देने की अपील की। केजरीवाल ने एक जगह पार्टी नेताओं के साथ चाय भी पी। 

केजरीवाल का कहना था कि पंजाब के लोग खुद बता रहे हैं कि इन पुरानी पार्टियों ने सब कुछ लूट लिया है। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। कई दशकों से चल रहा कांग्रेस और बादल परिवार का गठजोड़ अब खत्म होगा। पंजाब के अब खुशहाल दिन आएंगे। पंजाब की तरक्की के लिए पंजाब मॉडल लेकर आए हैं। केजरीवाल यहां लोगों को पंजाब मॉडल के बारे में डोर-टू-डोर जानकारी दे रहे हैं। केजरीवाल के साथ खरड़ में आप सांसद भगवंत मान ने भी घर-घर जाकर प्रचार किया और 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। इस दौरान राज्य के सह प्रभारी राघव चड्ढा भी लोगों से मिले।

Scroll to load tweet…

आप ने पंजाब मॉडल पेश किया, संयुक्त समाज मोर्चा से खुद को नुकसान बताया
इससे पहले केजरीवाल ने स्वीकार किया कि चुनाव में संयुक्त समाज मोर्चा से उनकी पार्टी को काफी नुकसान होगा। उनके वोट बैंक में सेंधमारी होगी, जिसका परिणामों पर भी असर दिखाई देगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले तक दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन बाद में पता चला कि  SSM अकेले ही चुनाव में जाएगी, जिसे आम आदमी पार्टी के लिए झटका भी माना जा रहा है।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

AAP चाहती थी कि संयुक्त समाज मोर्चा सिर्फ 10 सीटों पर ही चुनाव लड़े। केजरीवाल ने आज पंजाब मॉडल भी पेश किया। केजरीवाल ने इसे आगे के लिए रोडमैप और विकास का विजन बताया। इसमें उन्होंने 10 मुद्दे शामिल किए हैं। उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर अब तक की सबसे ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी है और एक भी टिकट नहीं बेचा गया है। 

Scroll to load tweet…

Punjab Election 2022: सिद्धू के बाद अरविंद केजरीवाल भी लाए पंजाब मॉडल, 24 घंटे मुफ्त बिजली, नशा मुक्त का वादा
Punjab Election 2022 : चंडीगढ़ पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस सरकार को घेरा, CM फेस पर कही ये बड़ी बात

Punjab Election 2022 : AAP को इस पार्टी से लग रहा डर, अरविंद केजरीवाल बोले - ये तो काट लेंगे हमारे वोट