- Home
- States
- Other State News
- कर्फ्यू पास के लिए SDM से बोले युवक, मेरी दादी मर गई है, फिर प्रेमिका को 'बहन' तक बना लिया
कर्फ्यू पास के लिए SDM से बोले युवक, मेरी दादी मर गई है, फिर प्रेमिका को 'बहन' तक बना लिया
मंडी, हिमाचल प्रदेश. लॉक डाउन के दौरान पुलिस को चकमा देकर निकलने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे? लेकिन ये बदमाश किस्म के लोग यह नहीं जानते कि पुलिस उड़ती चिड़िया के भी पर गिन लेती है। ऐसे-ऐसे सवाल दागती है कि सच-झूठ..सब सामने आ जाता है। हैरान करने वाला यह मामला गोहर का है। यहां दो युवक एक लड़की को भगाने के चक्कर में बुरे फंस गए। इनमें से एक युवक ने अपनी दादी की झूठी बात कहकर फर्जी कर्फ्यू पास बनवा लिया था। दोनों लड़की से मिलने जा रहे थे, लेकिन दाल नहीं गली। अब हवालात की हवा खा रहे हैं। कुल्लू और सरकाघाट के दो युवक मनाली में रह रहे थे। दोनों किसी लड़की के चक्कर में थे। उन्होंने SDM से भावुक अपील करके झूठा कर्फ्यू पास बनवा लिया था। यह मनाली से सरकाघाट के बीच का था। लेकिन युवक अपनी गाड़ी को जंजैहली ले गए। यहां चेकिंग के दौरान युवकों ने पुलिस को इमोशनल ब्लैकमेल किया और कहा कि उनकी दादी की मौत हो गई है। वे अपनी बहन को लेने जा रहे हैं। आगे पढ़िए...फिर क्या हुआ?
| Updated : Apr 14 2020, 12:34 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
16
)
दोनों युवक जंजैहली पहुंचे और रोड किनारे खड़े होकर लड़की का इंतजार करने लगे। लेकिन लड़की नहीं आई। यहां से निराश होकर दोनों वापस लौटने लगे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें फिर रोका। पुलिस को दोनों पर कुछ शक हुआ। इस पर पुलिस ने एसडीएम से बात की। मालूम चला कि एक युवक ने एसडीएम को एक मोबाइल नंबर दिया था। उसे अपने पिता का बताया था, लेकिन वो युवक के पास ही था। युवक ने आवाज बदलकर एसडीएम से बात भी की। लेकिन एसडीएम को कुछ शक हुआ और पुलिस से कहा कि दोनों को रोककर रखे। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि दोनों युवकों ने माना कि किसी लड़की के चक्कर में यह सब किया। दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।(यह तस्वीर इन युवकों की नहीं है, बल्कि लॉक डाउन के उल्लंघन की हैं।)
26
कोरोना संक्रमण से बचने लॉक डाउन का पालन ही एक मात्र उपाय है, लेकिन लोग उसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
36
पुलिस को लॉक डाउन का पालन कराने कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
46
लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर लॉकडाउन के बीच निकल रहे हैं।
56
पुलिस लगातार लोगों को समझाइश दे रही है कि लॉक डाउन का पालन ही कोरोना का हराएगा।
66
ऐसे हालत हर जगह देखने को मिल सकते हैं। लोग पुलिस से बहस करते देखे जा सकते हैं।