नीदरलैंड और इक्वाडोर के बीच खेला गया मुकाबला टाई रहा। नीदरलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी। मैच शुरू होने के 6 मिनट में ही नीदरलैंड ने गोल कर लीड ले लिया था। दूसरा हाफ शुरू होते ही 49वें मिनट में इक्वाडोर ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद कोई गोल नहीं हो सका और मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।
- Home
- Sports
- Other Sports
- FIFA World Cup 2022: सेनेगल ने कतर को 3-1 से हराया, टाई रहा नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर मुकाबला
FIFA World Cup 2022: सेनेगल ने कतर को 3-1 से हराया, टाई रहा नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर मुकाबला
)
FIFA World Cup 2022 Updates. फीफा वर्ल्डकप 2022 में 6ठें दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे वेल्स बनाम ईरान के बीच हुआ। वहीं दूसरा मुकाबला शाम 6.30 बजे कतर बनाम सेनेगल के बीच खेला गया। तीसरा मैच नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर के बीच रात 9.30 बजे हुआ। चौथा मुकाबला देर रात 12.30 बजे इंग्लैंड बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा। मेजबान कतर की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सभी मैच की अपडेट्स जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
- FB
- TW
- Linkdin
नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर मैच टाई
सेनेगल ने कतर को 3-1 से हराया
सेनेगल ने कतर को 3-1 से हरा दिया है। पहले हाफ में एक गोल कर सेनेगल ने बढ़त बना लिया था। 41वें मिनट में पहला गोल हुआ। सेनेगल की ओर से 48वें मिनट में दूसरा गोल किया गया। 78वें मिनट में कतर ने एक गोल किया। 84 मिनट में सेनेगल की ओर से तीसरा गोल दागा गया।
ईरान ने वेल्स को हराया
बेहद रोमांचक मुकाबले में ईरान ने दो गोल से वेल्स को हरा दिया है। वेल्स की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। ईरान ने यह मुकाबला 0-2 से अपने नाम किया। पहले हाफ में दोनों ओर से कोई गोल नहीं हो सका था।
वेल्स बनाम ईरान का मैच जारी
फीफा वर्ल्डकप 2022 के 6ठें दिन वेल्स बनाम ईरान के बीच मैच चल रहा है और पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है।
रिचर्लसन ने बताया कैसा रहा था उनका गोल
ब्राजील के फुटबॉलर रिचर्लसन ने शानदार दो गोल करके ब्राजील को जीत दिलाई थी, उन्होंने बताया कि उन्हें कैसा फील हुआ।
ये है वेल्स की टीम
फीफा वर्ल्डकप 2022 में 25 नवंबर को पहला मुकाबला वेल्स बनाम ईरान के बीच खेला जाना है। वेल्स टीम की यह तस्वीर मैच शुरू होने से पहले की है।
फीफा वर्ल्डकप का 6ठां दिन
फीफा वर्ल्डकप 2022 के 6ठे दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने हैं।