09:37 AM (IST) Dec 05
इंग्लैंड ने सेनेगल को हराया

फीफा वर्ल्डकप के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने सेनेगल को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

12:35 AM (IST) Dec 05
फ्रांस ने 3-1 से पौलैंड को हरा क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस और पोलैंड के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने 3-1 से पोलैंड को हरा दिया। इस जीत के साथ फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच हारने के साथ ही पोलैंड विश्व कप से बाहर हो गया है। फ्रांस की ओर से ओलिवियर जिरूड ने एक तो कीलियन एम्बाप्पे ने दो गोल किया।

07:24 PM (IST) Dec 04
ये रहेंगी मैच की रेफरी

फीफा वर्ल्डकप 2022 में महिला रेफरी ने इतिहास रचा है। 4 दिसंबर को इंग्लैंड बनाम सेनेगल के मैच में यह महिला रेफरी धमाल मचाएंगी।

 

07:23 PM (IST) Dec 04
आज के यह मुकाबले महत्वपूर्ण

 फीफा वर्ल्डकप 2022 में 4 दिसंबर को राउंड ऑफ 16 में कुल दो मैच शेड्यूल हैं। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे फ्रांस बनाम पोलैंड के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड और सेनेगल की टीमों के बीच होगा। दोनों ही मैच बेहद रोमांचक होने वाले हैं क्योंकि फ्रांस की टीम हर हाल में आगे बढ़ने की कोशिश करेगी वहीं इंग्लैंड की टीम ने फीफा वर्ल्डकप में लाजवाब प्रदर्शन किया है।

07:22 PM (IST) Dec 04
4 दिसंबर को 2 मैच

फीफा वर्ल्डकप 2022 में 4 दिसंबर को नॉकआउट के दो मुकाबले होने हैं।