CommonwealthGames2022 में भारत की सोनलबेन पटेल ने इंग्लैंड की सू बेली को हराकर पैरा टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग 3-5 में कांस्य पदक जीत लिया है।
- Home
- Sports
- Other Sports
- Commonwealth Games 2022 Day 9 : कुश्ती में नवीन, विनेश फोगाट, रवि दहिया को गोल्ड
Commonwealth Games 2022 Day 9 : कुश्ती में नवीन, विनेश फोगाट, रवि दहिया को गोल्ड
)
कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर 9वें दिन में पहुंच गया है। 8वें दिन भारतीय पहलवानों ने धूम मचा दी और 3 गोल्ड सहित 6 मेडल्स जीते। रेसलिंग में आज विनेश फोगाट का मुकाबला होगा और लोगों को पदक की भी उम्मीद है। बॉक्सिंग के मुकाबले में दोपहर 3 बजे बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में नीतू व प्रियंका ढिल्लन उतरेंगी। वहीं फ्लाइवेट में अमित मेडल के लिए उतरेंगे। वहीं वुमेन्स क्रिकेट टी20 के मुकाबले में भारत व इंग्लैंड की टीमें आमने सामने होंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स के नवें दिन भारत किन इवेंट्स में हिस्सा ले रहा है, यह जानने के लिए पढ़ते रहें यह ब्लॉग.
- FB
- TW
- Linkdin
सोनलबेन पटेल ने जीता कांस्य
कुश्ती में एक और मेडल, दीपक नेहरा को कांस्य
CommonwealthGames2022 में भारतीय पहलवान दीपक नेहरा ने पुरुषों की 97 किग्रा स्पर्धा में पाकिस्तान के तैयब रजा को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।
हॉकी में भारत का पदक पक्का, सेमीफाइनल में जीत
CommonwealthGames में भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराकर पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंच गया है। भारत का हॉकी में अब मेडल पक्का हो गया है।
पूजा सिहाग ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता
CommonwealthGames भारतीय पहलवान पूजा सिहाग ने तकनीकी श्रेष्ठता से ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रुइन को 10-0 से हराकर महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
नवीन ने भी कुश्ती में जीता गोल्ड
CommonwealthGames2022 में रवि दहिया और Vinesh Phogat के बाद शनिवार को कुश्ती में तीसरा गोल्ड भी मिल गया है। पहलवान नवीन ने पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है।
विनेश फोगाट को कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड
CommonwealthGames2022 में Vinesh Phogat ने भी गोल्ड हासिल कर लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश का यह लगातार तीसरा गोल्ड है।
CommonwealthGames2022 में रवि दहिया को मिला गोल्ड
CommonwealthGames2022 में रवि दहिया को गोल्ड मेडल मिला है। रवि दहिया ने कुश्ती में 57 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड जीत लिया है।
कुश्ती में पूजा गहलोत को कांस्य पदक मिला
CommonwealthGames2022 में भारत की कुश्ती प्लेयर पूजा गहलोत ने कांस्य मेडल जीत लिया है। पूजा को यह मेडल 50 किलो भारवर्ग में मिला है।
कुश्ती में तीन और पदक पक्का
रवि कुमार (पुरुष 57 किग्रा) और नवीन (पुरूष 74 किग्रा) फाइनल में हैं। विनेश फोगट भी महिलाओं के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने से एक जीत दूर हैं। भारत का तीन मेडल कुश्ती में और पक्का हो गया है।
भारत के खाते में बॉक्सिंग के तीन-तीन मेडल, शनिवार को तीन मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे
CWG 2022: निकहत जरीन (महिला लाइट फ्लाईवेट) अमित पंघाल (पुरुषों का फ्लाईवेट) और नीतू गंगस (महिलाओं का न्यूनतम वजन) ने बॉक्सिंग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीनों भारतीयों के फाइनल में प्रवेश करने से भारत का बॉक्सिंग में तीन मेडल पक्का हो गया है।
Boxer निखत जरीन फाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का
CommonwealthGames2022 में NikhatZareen ने महिलाओं के लाइट फ्लाईवेट बॉक्सिंग सेमीफाइनल में इंग्लैंड की Savannah Alfia Stubley को हरा दिया है। जरीन का फाइनल में प्रवेश के साथ एक पदक पक्का हो गया है।
टेबल टेनिस में भारत का एक मेडल पक्का
CWG 2022: भारत के शरत कमल और श्रीजा अकुला टीटी मिश्रित युगल फाइनल में पहुंच गए हैं। भारत का कम से कम गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्का हो चुका है। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निकोलस लुम और जी मिन्ह्युंग को पांच मैचों में हराया है।
निखत जरीन का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू
#CommonwealthGames2022 #NikhatZareen का महिलाओं के लाइट फ्लाईवेट बॉक्सिंग सेमीफाइनल में इंग्लैंड की Savannah Alfia Stubley से मुकाबला हो रहा है।
महिला क्रिकेट इवेंट में भारत का गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्का
Commonwealth Games 2022 महिला क्रिकेट में भारत ने इंग्लैंड को चार रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश। भारत का अब इस इवेंट से गोल्ड या सिल्वर पक्का हो चुका है।
सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधू
कॉमनवेल्थ गेम्स के नवें दिन रेसलिंग में नवीन और रवि फाइनल में पहुंचे। वहीं बैडमिंटन सिंगल्स के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु पहुंच गई हैं।
रेसलिंग में एक और मेडल पक्का
कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग इवेंट में नवीन फाइनल में पहुंच गए हैं। जिसकी वजह से एक और मेडल पक्का हो गया है। वहीं निकहत जरीन भी आज रिंग में उतरेंगी और उनकी जीत भी मेडल पक्का कर देगी।
स्टीपल चेज में भारत को मिला सिल्वर
3000 स्टीपल चेज रेस में भारत के अविनाश साबले ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट देते हुए 8:11.20 का वक्त निकाला और सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया।
बॉक्सिंग में के फाइनल में पहुंचे अमित
भारत के अमित पंघाल 48-51 किलोग्राम के फ्लाईवेट कैटेगेरी में फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने जांबिया के पैट्रिक चिनयेंबा को 5-0 से हरा दिया है।
रेस वॉक में भारत को सिल्वर मेडल
भारत की प्रियंका गोस्वामी ने 10000 मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 43:38.00 का वक्त निकालते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
क्रिकेट में भारत बनाम इंग्लैंड का मैच जारी
कॉमनवेल्थ गेम्स भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला जारी है।