12:06 AM (IST) Aug 04

तुलिका मान ने जीता सिल्वर

तुलिका मान ने जूडो के महिलाओं के 78kg+ कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। 3 बार की राष्ट्रीय चैंपियन तुलिका जूडो में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुलिका को बधाई दी है। 
 

11:32 PM (IST) Aug 03

सौरव घोषाल ने रचा इतिहास

स्क्वैश में सौरव घोषाल ने ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने स्क्वैश में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पहला पदक जीता। इससे पहले किसी महिला या पुरुष खिलाड़ी ने स्क्वैश के सिंगल्स इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक नहीं जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौरव को बधाई दी है। 
 

09:06 PM (IST) Aug 03

सेमीफाइनल में पहुंची इंडियन हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 हरा दिया है। इसके साथ ही भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने दो-दो गोल दागे। अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल दागा।

05:21 PM (IST) Aug 03

लवप्रीत ने जीता ब्रॉन्ज, जूडो में मेडल पक्का

वेटलिफ्टिंग के 109kg कैटेगरी में लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने स्नैच में 163kg और क्लीन एंड जर्क में 192kg उठाया। जूडो में भारत का एक मेडल पक्का हो गया है। तुलिका मान विमेंस 78kg वर्ग में फाइनल में पहुंची हैं। 
 

02:09 PM (IST) Aug 03

हॉकी व क्रिकेट के अहम मुकाबले आज

कॉमनवेल्थ गेम्स के छठें दिन भारत की पुरूष और महिला हॉकी टीमें भी अपने मुकाबले खेलेंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। इसके अलावा भारत आज वेटलिफ्टिंग में भी मेडल की उम्मीद लगाए बैठा है। भारत के लवप्रीत एक्शन में होंगे। इसके अलावा भारतीय स्टार बॉक्सर लवलीना और निखत भी देर रात एक्शन में होंगी। क्रिकेट में आज टीम इंडिया बारबाडोस से भिड़ेगी। 

01:05 PM (IST) Aug 03

दोपहर 1 बजे से एक्शन

आज लॉन बॉल इवेंट दोपहर 1 बजे होगा। जबकि वेटलिफ्टिंग दोपहर 2 बजे और पुरुषों की 109 किग्रा में लवप्रीत सिंह चुनौती पेश करेंगी। वहीं शाम को शाम 6:30 बजे महिलाओं के 87+ किग्रा में पूर्णिमा पांडे चुनौती देंगी। वहीं रात रात 11 बजे पुरुष 109+ किग्रा में गुरदीप सिंह मेडल की दावेदारी पेश करेंगे।

09:01 AM (IST) Aug 03

कॉमनवेल्थ में आज का भारत का शेड्यूल

कॉमनवेल्थ में आज का भारत का शेड्यूल

06:44 AM (IST) Aug 03

पांचवें दिन क्या रहा खास

  • लॅान बॅाल महिला मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर गोल्ड जीता।
  • पुरुष टेबल टेनिस में भारत ने सिंगापुर को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
  • महिला एकल स्क्वैश में सुनयना कुरुविला ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची
  • बैडमिंटन के टीम फाइनल मुकाबले में भारत ने सिल्वर मेडल जीता है।
  • एथलेटिक्स के लांग जंप में भारत के अनीस और श्रीशंकर फाइनल में पहुंचे।
  • वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर ने 71kg भार वर्ग में कांस्य पदक पक्का किया।
  • वुमेन शाटपुट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची मनप्रीत।
  • स्वीमिंग के 1500 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में कुशाग्र रावत और अद्वेत पेज फाइनल में पहुंचे।
  • 100 मीटर की रेस में दूती चंद चौथे स्थान पर रहीं