Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी और एनडीए नेताओं ने बिल पेश न होने के विरोध में देशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला, जो बाद में उग्र हो गया। ।
महिला आरक्षण बिल को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। मोदी सरकार ने बिल पेश नहीं के कारण 17 अप्रैल के दिन को ब्लैक डे बताया। तो वहीं विपक्षी पार्टियों ने इसे लोकतंत्र की जीत कहा है। इसी बीच अब बीजेपी और एनडीए नेता विधेयक पारित न होने को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और भाजपा की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी के घर का घेराव किया।
बांसुरी स्वराज और रक्षा खडसे में आक्रोश
दरअसल, बीजेपी के नेताओं ने शनिवार को राहुल गांधी के घर तक 'आक्रोश मार्च' निकाला, जो बाद में हिंसक झड़पों में बदल गया। बीजेपी सांसद और विधायकों ने भाजपा कार्यकार्ताओं के साथ राहुल गांधी का निवास के सामने पुतला जलाया। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए वाटर कैनन चलाई। इसी जौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। महिला नेत्रियों ने कहा-कांग्रेस महिलाओं से डरती है, इसलिए तो संसद में बिल पेश नहीं होने दिया। लेकिन भारत की नारी को कोई नहीं रोक पाएगा।
राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया
वहीं राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक संबंधित बिल को लेकर कहा-परिसीमन भाजपा द्वारा संसद में तमिलनाडु, दक्षिणी राज्यों और पूर्वोत्तर के प्रतिनिधित्व को कम करने का एक स्पष्ट प्रयास था। हमने संसद में इसे रोका और भारत की अवधारणा पर इस हमले को विफल कर दिया। इंडिया अलायंस हमेशा तमिल पहचान की रक्षा करेगा - और भारत की एकता, विविधता और इसे मजबूत बनाने वाली हर आवाज की रक्षा करेगा।


