सोनम रघुवंशी नहीं, ये 5 खूंखार पत्नियां जेल में बंद, जो जितनी खूबसूरत वो उतनी खरतनाक
राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब उन पत्नियों की चर्चा हो रही है जिन्होंने अपने पतियों की हत्या करवाई। मेरठ की मुस्कान रस्तोगी से लेकर इंदौर की प्रियंका तक…आइए जानते हैं इन कातिल बीवियों की कहानी।

पत्थरदिल पत्नियों को जो बन गईं पति की कातिल
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट ने जमानत दे दी है। इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्यों उसे बाहर निकाला जा रहा है। तो आइए हम आपको बताते हैं ऐसी उन खूंखार और पत्थर दिल पत्नियों के बारे में जो पतियों की हत्या के बाद जेल में सजा काट रही हैं। अधिकतर महिलाओं ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया।
मेरठ सौरभ हत्याकांड
सबसे पहले बात करते हैं मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बारे में, जिसमें मुख्य आरोपी और कातिल है मुस्कान रस्तोगी। इस मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। मर्डर करने के बाद लाश के टुकड़े करके उनको नीले ड्रम में छिपा दिए थे। लेकिन वह पकड़ी गई और पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल मुस्कान जेल में बंद है, जो जमानत के लिए कई बार अर्जी लगा चुकी है।
इंदौर देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड
अब बात करते हैं हाल ही में इंदौर के मिर्ची कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड की। जिसमें मुख्य आरोपी पत्नी प्रियंका है। उसने शादी के करीब 13 साल बाद अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या करवा दी। इस घटना ने एक बार फिर पति पत्नी के रिश्तों को कलंकित कर दिया। फिलहाल प्रियंका जेल में सजा काट रही है।
भिवानी हत्याकांड
यह कहानी हरियाणा के भिवानी की है। जहां रवीन नाम की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर प्रवीण की हत्या कर दी। रवीना ने यह मर्डर अपने आशिक और यूट्यूबर सुरेश के लिए किया था। क्योंकि प्रवीन ने अपने घर पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद बीवी और प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच ली और वारदात को अंजाम दे दिया।
श्रीगंगानगर के आशीष हत्याकांड
राजस्थान के श्रीगंगानगर के आशीष हत्याकांड ने भी पूरे देश को झकझोर दिया था। पहले इसे एक हादसा दिखाया गया था। लेकिन जांच पड़ताल हुई तो यह मर्डर निकला। और इस साजिश की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी अंजली थी। जिसने इसी साल जनवरी में प्रेमी के साथ मिलकर आशीष की हत्या कर दी। फिलहाल अंजलि जेल में सजा काट रही है और परिवार वाले उसकी जमानत के लिए भटक रहे हैं।
इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड
ये हैं सोनम रघुवंशी हैं, जिन्होंने 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के साथ 7 फेरे लिए थे। लेकिन मन में मौत का प्लान चल रहा था। तभी तो वह पूरी प्लानिंग के तहत राजा रघुवंशी को शादी कुछ दिनों बाद हनीमून के लिए मेघालय लेकर गई। जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करदी। हालांकि पुलिस ने सोनम को 8 जून को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। वह तभी से अब तक शिलांग जेल में बंद थी। अब उन्हें जमानत मिल गई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।