गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर किया ऐसा कांड, बॉयफ्रेंड से लोग बोले-ये देखने से पहले तू मर जाता
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर जो कांड किया उससे इलाके में हड़कंप मच गया। लड़की की करतूत देखकर लड़के से बोलने लगे-यह सब देखने से पहले अच्छा होता तू मर जाता। तुझ पर थू है, तू कैसा मर्द है।

‘तुझे शर्म आना चाहिए, इससे अच्छा होता कि तू मर जाता’
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक लड़की बीच सड़क पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा कांड करती है कि, आसपास खड़े लोग लड़के से कहते हैं की तुझे शर्म आना चाहिए, इससे अच्छा होता कि तू मर जाता।
दनादन लड़की प्रेमी को मारती रही थप्पड़
दरअसल, इस वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से लड़की अपने लवर के गाल पर दनादन थप्पड़ मारती रहती है। जबकि लड़का चुपचाप खड़ा होकर पिटता रहता है।
🚨Grim: A boyfriend brutally harassed by his girlfriend on the road.
pic.twitter.com/TVWymiS5ID— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 23, 2026
लोगों के टोकने के बाद भी वो मारना नहीं छोड़ती
आसपास के लोग निकलते रहते हैं तब भी लड़की उसे मारना नहीं छोड़ती है। इसी बीच एक राहगीर कहता है कि पुलिस बुलाता हूं तो लड़की कहती है कि अच्छा है, में भी यही चाहती हूं कि पुलिस आ जाए। जिससे लड़की की सारी सच्चाई सामने आ जाए।
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को आखिर क्यों पीट रही?
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को आखिर क्यों पीट रही है, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन वह बहुत ही गुस्से में दिख रही है। इसको देखकर तो यही लगता है कि जरूर कोई ऐसी बड़ी बात है, जिसके कारण वह उसे जानवरों की तरह पीट रही है।
कौन हैं यह लड़का लड़की?
यह वायरल वीडियो कहां का है, वीडियो में नजर आ रहे बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड कौन हैं, वह कहां के रहने वाले हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन क्लिप के वायरल होने के बाद लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
