Republic Day पर देश के 10 राज्यों के CM का लुक, एक तो खूबसरत पत्नी के साथ दिखे
Republic Day : 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सब तिरंगे के रंग में नजर आ रहे हैं।

किसी ने कुर्ता पजामा पहना तो कोई सूट-बूट में दिखा
देश आज 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में जहां कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड हुई जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। वहीं देश के अलग अलग राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने अपने स्टेट में तिरंगा फहराया। इस दौरन कुछ सीएम की तस्वीरें सामने आई हैं, जो अलग अलग लुक में नजर आए। किसी ने कुर्ता पजामा पहना रखा था तो कोई सूट-बूट पहने दिखा।
हरियाणवी पगड़ी में सीएम नायब सिंह सैनी
77वें गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस दौरान वो कुर्ता पजामा के साथ कट्टी और हरियाणवी पगड़ी पहने नजर आए।
हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पत्नी के साथ पहुंचे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी साथ दिखे।
देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान वह ब्लू कलर के सूट-बूट में नजर आए।
नीतीश कुमार ने दो बार फहराया तिरंगा
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले सीएम आवास में झंडा फहराया और फिर गांधी मैदान पहुंचे।
राजस्थान CM भजनलाल शर्मा
राजस्थान CM भजनलाल शर्मा ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहराया, इस दौरान सीएम सफेद रंग के सूट में नजर आए।
मालवा पगड़ी नजर आए सीएम मोहन यादव
26 जनवरी के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचे। यहीं पर सीएम ने तिरंगा फहराया। सीएम ने मालवा पगड़ी और सफेद सूट पहन रखा था।
चंद्रबाबू नायडू ने फहराया तिरंगा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस तिरंगा फहराते हुए।
सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के पर्व पर लखनऊ में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम अपने भगवा रंग की पोशाक में नजर आए।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैंगलोर में तिरंगा फहराया। साथ ही डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

