- Home
- News
- Khamenei की याद में खुद को जंजीरों से पीट रहे, मातम मना रहे, भारत के इस शहर में सबसे बुरा हाल
Khamenei की याद में खुद को जंजीरों से पीट रहे, मातम मना रहे, भारत के इस शहर में सबसे बुरा हाल
iran israel us war latest news :अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग जारी है। पहले दिन इस वार में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई थी। यूपी में तो कई शहरों में खामेनेई के जाने से मातम पसरा है। लखनऊ में एक लाख लोग सड़क पर उतरे।

लखनऊ में जो दृश्य दिखा वह चौंकाने वाला था
भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की याद में आंसू बहाने का सिलसिला जारी है। लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ में जो दृश्य दिखा वह चौंकाने वाला था। लाखों लोग सड़क पर उतरे हैं। वह अपने नेता की याद में खुद को लोहे की जंजीरों से पीटते हुए मातम मनाया।
लखनऊ में गूंजे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे
बता दें कि यह पहला मौका है जब मुस्लिमों के सबसे पवित्र त्यौहार कहे जाने वाले रामजान में वह दुखी हैं। रविवार रात लखनऊ की सड़कों नाजरा देख हर कोई दुखी था। शिया समुदाय के लाखों लोग हाथों में खामेनेई का पोस्टर लेकर आंसू बहा रहे थे। उनकी आंखें नम थीं, लेकिन दिल में गुस्सा था, तभी अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आए।
लखनऊ में खुद को जंजीरों से पीट रहे लोग
लखनऊ में लोग जब चकित रह गए तब बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ने अपने नेता खामेनेई की याद में खुद को जंजीरों से पीट रहे थे। उन्होंने खामेनेई जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इमामबाड़ा में बड़ा इमामबाड़ा तक कैंडल मार्च निकाला।
यूपी के इन शहरों में सिया मुस्लिम मना रहे मातम
सिर्फ लखनऊ ही नहीं उत्तर प्रदेश के बहराइच, बारांबकी, बिजनौर और अमरोहा में भी शिया समुदाय ने जुलूस निकालकर अमेरिका का पुतला जलाया गया। तो कई शहरों में मोहर्रम की तरह युवाओं और बच्चों ने खुद को जंजीरों से पीटकर मातम मनाया।
खामेनेई की कुर्बानी खाली नहीं जाएगी
लखनऊ में शिया समुदाय के युवाओं ने कहा खामेनेई की कुर्बानी खाली नहीं जाएगी। वो हमार दिलों में हैं, एक खामेनेई मारा गया है, लेकिन उनकी याद में हजारों खड़े होंगे। वहीं लखनई में कई लोगों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनकर विरोध जताया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

