MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और छात्राओं के लिए किया बड़ा ऐलान, जानें कैसे बदल सकती हैं इनकी जिंदगी

Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और छात्राओं के लिए किया बड़ा ऐलान, जानें कैसे बदल सकती हैं इनकी जिंदगी

Women Focus Budget 2026: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और छात्रों के लिए खास तोहफा का ऐलान किया। 1 फरवरी को पेश बजट में उन्होंने  ‘SHE-Marts’ योजना की घोषणा की। इसके साथ ही छात्राओं के लिए हर जिले में एक हॉस्टल का ऐलान।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Feb 01 2026, 01:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार कोबजट पेश करते हुए किसानों, युवाओं और आम आदमी के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास फोकस किया। इस बजट में महिलाओं के लिए ऐसे अहम ऐलान किए गए हैं, जो न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे, बल्कि शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते भी खोलेंगे।

26
Image Credit : Gemini AI

'SHE-Marts' की घोषणा

वित्त मंत्री ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना 'SHE-Marts' की घोषणा की है। यह योजना पिछले साल शुरू हुई लखपति दीदी योजना को आगे बढ़ाने का कदम मानी जा रही है। यह स्किम सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट्स (SHE-Marts) के रूप में जानी जाएगी।इसका मकसद ग्रामीण महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके बनाए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना है।

36
Image Credit : Asianet News

SHE (Self-Help Entrepreneur) Mart से मिलेगा नया मंच

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि SHE (Self-Help Entrepreneur) Mart को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • ये स्टोर्स महिला उद्यमियों द्वारा संचालित होंगे।
  • लोकल लेवल पर महिलाओं के प्रोडक्ट्स को पहचान मिलेगी।
  • ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में रोजगार बढ़ेगा।
  • 50 बायर-सेलर मीट्स आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाएं बड़े बाजारों और ग्राहकों से जुड़ सकेंगी।
46
Image Credit : chatgpt

हर जिले में बनेगा एक गर्ल्स हॉस्टल

लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया। सरकार देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाएगी। इसके कई फायदे होंगे। हाई एजुकेशन करने वाली छात्राओं को रहने का ठिकाना मिलेगा। STEM संस्थानों में लंबी पढ़ाई और लैब वर्क करने वाली लड़कियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। इसकी वजह से पढ़ाई छोड़ने की दर (dropout rate) कम होगी।

56
Image Credit : Gemini AI

STEM और साइंस एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

वित्त मंत्री ने कहा कि एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी जैसे विषयों में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इमर्सिव एजुकेशनल अनुभव दिए जाएंगे।

  • STEM संस्थानों में लड़कियों को बेहतर सुविधाएं
  • सुरक्षित रहने की व्यवस्था
  • रिसर्च और साइंस फील्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी
66
Image Credit : Gemini AI

कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की कैसे बदलेगी तस्वीर?

इस बजट के जरिए ग्रामीण और शहरी महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता मिलेगी। महिला उद्यमियों को मार्केट और फाइनेंस दोनों का सपोर्ट। छात्राओं को सुरक्षित शिक्षा का माहौल मिलेगा। इन योजनाओं की वजह से पढ़ाई और करियर के बीच बैलेंस बनाना आसान होगा।

और पढ़ें: Union Budget 2026: खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मिलेगी नई ताकत, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
न्यूज राउंड अप
केंद्रीय बजट

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
Recommended image2
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image3
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
Recommended image4
MP Weather Alert : उज्जैन में बारिश तो इंदौर-भोपाल, जबलपुर और पंचमढी में कैसा रहेगा मौसम, देखिए IMD रिपोर्ट
Recommended image5
Prayagraj Weather Today: आज के तापमान और मौसम का अनकहा सच, जानिए सबकुछ!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved