Tamil Nadu Election Result Public Reactions: तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी TVK ने 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के बाद इंटरनेट पर 'विजय सुनामी' आ गई है। फैंस 'लियो' और 'धुरंधर' के मीम्स शेयर कर जश्न मना रहे हैं। फैंस का कहना है कि रील लाइफ का हीरो अब असल जिंदगी का 'किंग' बन चुका है। देखिए लोगों का रिएक्शन...

Tamil Nadu People Reaction after Thalapathy Vijay TVK Victory: तमिलनाडु की राजनीति में आज वो हो गया जिसकी कल्पना बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों ने भी नहीं की थी। पर्दे पर विलेन की छुट्टी करने वाले 'थलापति' विजय ने अब राजनीति के मैदान में भी झंडे गाड़ दिए हैं। रुझानों में विजय की पार्टी TVK (तमिझगा वेत्री कड़गम) ने सेंचुरी मार दी है और वह अभी तक 105 सीटों के साथ नंबर-1 बनी है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया से लेकर चेन्नई की गलियों तक बस एक ही नाम गूंज रहा है- थलापति विजय। सोशल मीडिया पर #ThalapathyVijay खूब ट्रेंड कर रहा है। फैंस अपने 'थलापति' की इस ऐतिहासिक जीत को अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका रिएक्शन देखने लायक है।

'रील नहीं, रियल लाइफ का 'धुरंधर'

इंटरनेट पर इस वक्त विजय की फिल्म 'धुरंधर 2' और 'लियो' के क्लिप्स सबसे ज्यादा शेयर हो रहे हैं। एक यूजर ने 'लियो' फिल्म का वो सीन शेयर किया जिसमें विलेन सबको थलापति का फ्रेम दिखाता है और कैप्शन में लिखा- 'अब ये फोटो फ्रेम हर सरकारी दफ्तर में लगेगा, क्योंकि असली किंग आ गया है!' लोग कह रहे हैं कि जो स्वैग पर्दे पर दिखता था, अब वो तमिलनाडु की सत्ता में दिखेगा।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

'ड्राइवर का बेटा भी बनेगा MLA', इमोशनल हुए फैंस

इस जीत में सबसे ज्यादा चर्चा उस उम्मीदवार की है, जो विजय के ड्राइवर का बेटा है। एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- 'इसे कहते हैं असली लीडर! विजय ने सिर्फ वोट नहीं मांगे, बल्कि एक आम इंसान को सत्ता तक पहुंचाया है।'

Scroll to load tweet…

रील Vs रियल: भीड़ देखकर उड़े विरोधियों के होश

X पर एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक तरफ विजय की फिल्मों की एंट्री दिखाई गई है और दूसरी तरफ उनकी रैलियों में उमड़ा जनसैलाब। फैंस लिख रहे हैं कि भारत के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी अपने राज्य में ऐसा करिश्मा नहीं कर पाए। केरल बॉक्स ऑफिस ने भी ट्वीट किया कि विजय का राजनीतिक प्रभाव 'Unbelievable)' है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

'Words, Action, History': वादे से ज्यादा काम पर यकीन

एक फैन पेज 'Milagro Movies' ने लिखा- 'विजय ने जो कहा, वो कर दिखाया।' फैंस का कहना है कि विजय ने सिर्फ रैलियों में भीड़ नहीं जुटाई, बल्कि अपने मैनिफेस्टो और वादों से लोगों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर लोग इसे 'सुनामी' बता रहे हैं जिसने पुराने सियासी किलों को ढहा दिया है।

Scroll to load tweet…

'रिटायरमेंट का फल': फिल्मों को छोड़ जनता को चुना

फैंस इस बात की भी तारीफ कर रहे हैं कि विजय ने अपने करियर के पीक पर फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला किया ताकि वे जनता की सेवा कर सकें। यूजर्स लिख रहे हैं- '2025 में फिल्मों से विदाई लेना बेकार नहीं गया, तमिलनाडु को उसका नया रक्षक मिल गया है।'

Scroll to load tweet…