MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • बंगाल चुनाव 2026 में नया मोड़: ‘सिंघम’ IPS पर आधी रात सुप्रीम कोर्ट में PIL-याचिकाकर्ता ने दिए ये 4 तर्क

बंगाल चुनाव 2026 में नया मोड़: ‘सिंघम’ IPS पर आधी रात सुप्रीम कोर्ट में PIL-याचिकाकर्ता ने दिए ये 4 तर्क

सुप्रीम कोर्ट में दायर PIL ने बंगाल चुनाव 2026 में हलचल मचा दी। ‘सिंघम’ IPS अजय पाल शर्मा पर चुनाव में पक्षपात, दबाव और धमकी के आरोप लगे हैं। दक्षिण 24 परगना में उनकी भूमिका पर सवाल उठे-क्या निष्पक्ष चुनाव खतरे में है? अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 29 2026, 09:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

IPS Ajay Pal Sharma Observer Controversy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। मंगलवार देर रात सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई, जिसमें यूपी कैडर के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की गई है। यह याचिका संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल की गई है, जो नागरिकों को अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सीधे सर्वोच्च अदालत जाने का अधिकार देता है।

26
Image Credit : X

‘सिंघम’ छवि पर सवाल-निष्पक्षता या दबाव?

डा. अजय पाल शर्मा, जिन्हें उनके कड़े एक्शन और ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ छवि के कारण ‘सिंघम’ कहा जाता है, इस समय दक्षिण 24 परगना में पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात हैं। लेकिन याचिकाकर्ता का आरोप है कि उनकी यही आक्रामक कार्यशैली अब चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रही है। आरोप है कि शर्मा ने अपनी भूमिका की सीमाओं को पार करते हुए “डराने-धमकाने” और “अनुचित प्रभाव” डालने वाले कदम उठाए हैं।

प. बंगाल में भाजपा ने ऑब्जवर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं। दीदी हैं, दीदी रहेंगी!

सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जाँच होगी और बेहद सख़्त… pic.twitter.com/MlQuCiSn3p

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 27, 2026

Related Articles

Related image1
West Bengal Election 2026: 'सिंघम' IPS विवाद के बाद ADM हटे, BDO ट्रांसफर-बड़े उलटफेर से बवाल
Related image2
West Bengal Election: 142 सीटों पर 3.2 करोड़ वोटर चुनेंगे अपना MLA-भवानीपुर सबसे हॉटसीट
36
Image Credit : X

दक्षिण 24 परगना-तनाव का केंद्र क्यों बना?

याचिका में दावा किया गया है कि इस जिले में कार्यभार संभालने के बाद से ही माहौल तनावपूर्ण हो गया है। खास तौर पर राजनीतिक उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के आरोप लगे हैं। इससे चुनावी वातावरण में भय और असंतुलन पैदा होने की बात कही गई है, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मूल भावना के खिलाफ है।

Ajay Pal Sharma, the encounter specialist and Singham of UP police, is deployed as police observer of South 24 Parganas. He just read the riot act to Bhaipo’s henchman Jehangir Khan’s family members.

Nobody can stop this election from being the most free and fair election in 50… pic.twitter.com/p3WOLLXL6d

— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 27, 2026

46
Image Credit : X

कानून का हवाला-क्या कहता है जन प्रतिनिधित्व अधिनियम?

याचिकाकर्ता ने ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ का हवाला देते हुए कहा है कि चुनाव ऑब्जर्वर की भूमिका पूरी तरह निष्पक्ष और संवैधानिक होनी चाहिए। उनका काम केवल निगरानी करना और चुनावी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखना है। लेकिन यदि कोई अधिकारी इस भूमिका से भटकता है, तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे पर सवाल खड़े करता है।

56
Image Credit : X

IPS अजय पाल शर्मा पर चार बड़े आरोप-क्या खतरे में है चुनाव की साख?

याचिका में चार प्रमुख बिंदु उठाए गए हैं-

  1. पहला, उनकी मौजूदगी से चुनावी माहौल प्रभावित हो रहा है।
  2. दूसरा, मतदाताओं और उम्मीदवारों पर अनुचित दबाव डाला जा रहा है।
  3. तीसरा, समान अवसर का सिद्धांत कमजोर हो रहा है।
  4. चौथा, यह आचरण चुनाव आयोग के उद्देश्य को ही चुनौती देता है।
66
Image Credit : X

अब सुप्रीम कोर्ट की नजर-क्या होगा अगला कदम?

याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि वह इस मामले का तत्काल संज्ञान ले और चल रही चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश जारी करे।

चुनावी रण में बढ़ी बेचैनी-फैसले पर टिकी निगाहें

बंगाल के इस हाई-वोल्टेज चुनाव में यह विवाद एक नया मोड़ लेकर आया है। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट के रुख पर है—क्या ‘सिंघम’ अधिकारी की भूमिका जारी रहेगी या अदालत कोई बड़ा फैसला सुनाएगी? आने वाले दिन इस राजनीतिक रहस्य से पर्दा उठाएंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
चुनाव
पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल समाचार
सुप्रीम कोर्ट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
West Bengal Election: 142 सीटों पर 3.2 करोड़ वोटर चुनेंगे अपना MLA-भवानीपुर सबसे हॉटसीट
Recommended image2
West Bengal Election 2026: 'सिंघम' IPS विवाद के बाद ADM हटे, BDO ट्रांसफर-बड़े उलटफेर से बवाल
Recommended image3
Top 10 Morning News: देश-दुनिया में बड़ा भूचाल लाने वाली सुबह की 10 बड़ी खबरों के ताजा अपडेट
Recommended image4
IMD Delhi Weather: पहले बारिश फिर भयंकर गर्मी! दिल्ली का 6 दिन का मौसम ऐसा कि कंफ्यूज हो जाएंगे आप
Recommended image5
IMD UP Weather: यूपी में 2 दिन बारिश-आंधी, फिर बढ़ेगी तपिश, बांदा-आगरा में 44°C तक पहुंचेगा पारा
Related Stories
Recommended image1
West Bengal Election 2026: 'सिंघम' IPS विवाद के बाद ADM हटे, BDO ट्रांसफर-बड़े उलटफेर से बवाल
Recommended image2
West Bengal Election: 142 सीटों पर 3.2 करोड़ वोटर चुनेंगे अपना MLA-भवानीपुर सबसे हॉटसीट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved