भारत में रमजान 2026 की शुरुआत हो चुकी है और 19 फरवरी को पहला रोजा रखा गया है। यहां दिल्ली और उसके आसपास के कुछ प्रमुख शहरों के आज के रोजा इफ्तार और सेहरी के समय की जानकारी दी गई है।

19 February 2026 Roza Iftar Timings: भारत में बुधवार 18 फरवरी को रमजान का चांद दिखाई दे चुका है, जिसके बाद रमजान के महीने की शुरुआत भी हो गई है। गुरुवार 19 फरवरी को पहला रोजा है। रमजान के महीने में सुबह सहरी से लेकर शाम के इफ्तार तक का समय रोजेदारों के लिए बेहद अहम होता है। आइए जानते हैं दिल्ली में 19 फरवरी को रोजा इफ्तार और 20 फरवरी की सेहरी का समय।

Sehri & Iftar Timings: दिल्ली में रोजा इफ्तार-सेहरी का समय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 फरवरी को दिल्ली में रोजा इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 14 मिनट पर है। वहीं, सेहरी अगले दिन सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर होगी। ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनटों का फासला हो सकता है। कुछ जगहों पर सहरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो कुछ शहरों में इफ्तार थोड़ी देर से होता है। ऐसे में रोजेदारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर के आधिकारिक टाइमटेबल के अनुसार ही रोजा खोलें और सहरी करें।

अलीगढ़ : रोजा इफ्तार-सेहरी का समय

अलीगढ़ में 19 फरवरी को रोजा इफ्तार शाम 6 बजकर 11 मिनट और सेहरी अगले दिन सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर होगी।

फरीदाबाद : रोजा इफ्तार-सेहरी का समय

फरीदाबाद में 19 फरवरी को रोजा इफ्तार शाम 6 बजकर 14 मिनट और सेहरी अगले दिन सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर होगी।

गाजियाबाद : रोजा इफ्तार-सेहरी का समय

गाजियाबाद में 19 फरवरी को रोजा इफ्तार शाम 6 बजकर 13 मिनट और सेहरी अगले दिन सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर होगी।

गुरुग्राम : रोजा इफ्तार-सेहरी का समय

गुरुग्राम में 19 फरवरी को रोजा इफ्तार शाम 6 बजकर 15 मिनट और सेहरी अगले दिन सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर होगी।

नोएडा : रोजा इफ्तार-सेहरी का समय

गुरुग्राम में 19 फरवरी को रोजा इफ्तार शाम 6 बजकर 13 मिनट और सेहरी अगले दिन सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, इसमें बदलाव हो सकता है. एशियानेट न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)