- Home
- News
- वर्ल्डकप जीतकर घर लौटे रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज संसद की सीढ़ी पर बैठीं, लोग बोले-मैडम सब ठीक
वर्ल्डकप जीतकर घर लौटे रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज संसद की सीढ़ी पर बैठीं, लोग बोले-मैडम सब ठीक
समाजवादी पार्टी (SP) की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज संसद भवन परिसर की सीढ़ियों पर बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती हुई नजर आईं। उनके मंगेतर और स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह कल ही टी-20 वर्ल्डकप जीतकर घर लौटे हैं।

टी-20 वर्ल्डकप खत्म हो चुका है और अभ सभई खिलाड़ी अपने अपने घर पहुंच चुके हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह भी घर आ गए हैं। जिन्हें कल एयरपोर्ट पर लेने के लिए खुद उनकी होने वाली पत्नी और समाजवादी सांसद सरोज सिंह पहुंची थीं। लेकिन एक दिन बाद ही आज सांसद सरोज सिंह लोकसभा के बजट सत्र के दौरान संसद परिसर की सीढ़ी पर बैठी नजर आईं।
दरअसल, यूपी के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज 10 मार्च 2026 को संसद भवन परिसर की सीढ़ियों पर अन्य विपक्षी नेताओं के साथ मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन करती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने एमपी डिंपल यादव के साथ 'आलू किसान' के मुद्दे पर तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
सासंद प्रिया सरोज आज 11 मार्च को भी समाजवादी पार्टी के निलंबित लोकसभा सांसद प्रशांत यादव और ओराव पाडोले के साथ संसद परिसर में चल रहे बजट सत्र के दौरान संसद भवन परिसर की सीढ़ियों पर बैठ हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आईं।
बता दें कि 25 साल की प्रिया सरोज सबसे युवा महिला सांसदों में से एक हैं। जो 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बनी हैं। वह समाजवादी पार्टी के नेता और तीन बार के पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं, जो वर्तमान में केराकत से विधायक भी हैं।
सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिछले साल 8 जून 2025 को सगाई हुई है। लेकिन आईपीएल और टी-20 विश्व कप के कारण शादी नहीं हो सकी। अब दो से तीन महीने के अंदर दोनों की शादी होगी। दोनों की पहली मुलाकात एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद एक दूसरे के पसंद करने लगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

