MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Islamabad Blast News in Pics: चीथड़े उड़ गए, बीननी पड़ रही लाशें

Islamabad Blast News in Pics: चीथड़े उड़ गए, बीननी पड़ रही लाशें

Islamabad Masjid Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में हुए बम धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 169 से ज्यादा घायल हो गए। यह धमाका शहजाद टाउन इलाके के तेरलाई इमामबाड़ा में हुआ।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Feb 06 2026, 05:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

जुमे की नमाज़ के दौरान हुआ आत्मघाती हमला

जियो टीवी द्वारा सूत्रों के हवाले से बताया गया कि यह आत्मघाती हमला शुक्रवार की नमाज के वक्त किया गया। हमले का निशाना शिया नवाज हॉल को बनाया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए मौजूद थे।

27
Image Credit : X

सामने आई डरावनी तस्वीरें

टीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायलों को गोद में उठाकर और स्ट्रेचर पर डालकर पास के अस्पतालों तक ले जाते हुए दिखे। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था।

Related Articles

Related image1
Pakistan Suicide Attack: जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत 170 घायल
Related image2
Now Playing
Islamabad Blast : पाकिस्तान में शिया मस्जिद में धमाका, जुमे की नमाज के बीच मचा कोहराम!
37
Image Credit : X

लाशों को बीनना पड़ रहा

हालात इतने खराब हैं कि कई शवों के चीथड़े उड़ गए हैं। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। कई लाशों को तो बीनना पड़ रहा है। बहरहाल, धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया।

47
Image Credit : X

अस्पताल में इमरजेंसी घोषित

लोकल मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि धमाके के बाद पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर बुलाया गया। सभी की छुट्टियां कैंसिल कर दी गईं।

57
Image Credit : X

विपक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

पाकिस्तानी संसद में विपक्ष के नेता अल्लामा राजा नासिर अब्बास ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता बताया और कहा कि पूजा स्थलों को निशाना बनाना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

67
Image Credit : ANI

हालिया हिंसा की कड़ी में दूसरा धमाका

यह धमाका पाकिस्तानी सेना और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के बीच हाल ही में हुई खूनी झड़प के कुछ ही दिनों बाद हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ था।

77
Image Credit : X

नवंबर में भी हुआ था आत्मघाती हमला

इस्लामाबाद में यह दूसरी बम की घटना है। इससे पहले नवंबर में पाकिस्तान की राजधानी में एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि पाकिस्तान लंबे समय से बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोह का सामना कर रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
पाकिस्तान
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Haryana Jawahar Navodaya Vidyalaya: 9th और 11th चयन परीक्षा 7 फरवरी को, एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी, जानें जरूरी निर्देश
Recommended image2
Haryana News: नूंह बैठक में मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया शिकायतों का समाधान, जंगल सफारी व रोजगार बढ़ाने पर फोकस
Recommended image3
Now Playing
Islamabad Blast : पाकिस्तान में शिया मस्जिद में धमाका, जुमे की नमाज के बीच मचा कोहराम!
Recommended image4
Now Playing
Meghalaya Coal Mine Blast: काम पर गए थे कमाने, लौटे नहीं… मेघालय खदान हादसे का सच
Recommended image5
Haryana Sports Update: खेल नीति से खिलाड़ियों को बड़ा लाभ, राष्ट्रीय खेल विजेताओं का सम्मान व CM Cup 2025 शुभारंभ
Related Stories
Recommended image1
Pakistan Suicide Attack: जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत 170 घायल
Recommended image2
Now Playing
Islamabad Blast : पाकिस्तान में शिया मस्जिद में धमाका, जुमे की नमाज के बीच मचा कोहराम!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved