इजरायली PM नेतन्याहू के एक वीडियो में 6 उंगलियां दिखने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल है। दावा है कि उनकी हमले में मौत हो गई है और यह वीडियो AI से बना है। हालांकि, फैक्ट-चेकर्स ने इन दावों को खारिज करते हुए उन्हें सुरक्षित बताया है।

तेल अवीव: ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। इस लड़ाई में अमेरिका भी इजरायल का साथ दे रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि क्या इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक हमले में मारे गए हैं? यह शक उनके एक वीडियो के सामने आने के बाद और गहरा गया है, जिसमें उनके हाथ में 6 उंगलियां दिख रही हैं।

दरअसल, युद्ध शुरू होने के बाद से नेतन्याहू सार्वजनिक तौर पर ज्यादा नजर नहीं आए हैं। हालांकि, उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट लगातार किए जा रहे हैं। लेकिन 13 मार्च को पोस्ट किए गए एक वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

6 उंगलियों ने बढ़ाया शक

बेंजामिन नेतन्याहू ने 13 मार्च को अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 28 फरवरी के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए हैं। यह वीडियो उन लोगों के लिए एक जवाब की तरह था जो पूछ रहे थे कि नेतन्याहू कहां हैं।

लेकिन कुछ तेज नजर वाले यूजर्स ने वीडियो में एक अजीब बात पकड़ ली। वीडियो में एक जगह नेतन्याहू के दाहिने हाथ में 6 उंगलियां दिखाई दे रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह थ्योरी वायरल हो गई कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कई यूजर्स का कहना है कि 6 उंगलियों का दिखना इस बात का सबूत है कि नेतन्याहू अब जिंदा नहीं हैं और उनकी गैर-मौजूदगी को छिपाने के लिए AI का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर नेतन्याहू की सलामती को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि शायद इसी वजह से अमेरिका इस लड़ाई में अब ज्यादा खुलकर सामने आ रहा है।

लोग इस वीडियो के स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा कर रहे हैं कि नेतन्याहू की हमले में मौत हो चुकी है। हालांकि, कई फैक्ट-चेक संस्थाओं ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि नेतन्याहू सुरक्षित हैं।

Scroll to load tweet…

इस बीच, अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक कैंडेस ओवेन्स ने भी एक्स पर इस मामले को उठाया है। उन्होंने सवाल किया, "वॉशिंगटन डीसी ईरान में जो हो रहा है, उस पर अमेरिकी लोगों से झूठ क्यों बोल रहा है? बीबी (नेतन्याहू) कहां हैं? आप उनके नकली AI वीडियो पोस्ट करके किसे धोखा दे रहे हैं?" इस ट्वीट के बाद यह मामला और भी गरमा गया है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…