MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • नाम बदलना, बुर्खा ट्रेनिंग और मलेशिया कनेक्शन: TCS नासिक केस में निदा खान के कोर्ट में नए कारनामे

नाम बदलना, बुर्खा ट्रेनिंग और मलेशिया कनेक्शन: TCS नासिक केस में निदा खान के कोर्ट में नए कारनामे

नासिक TCS केस में बड़ा रहस्य: SIT को मिले नए सबूतों में निदा खान पर धर्म परिवर्तन, नाम बदलने, बुर्का सिखाने और मलेशिया नौकरी के लालच का आरोप। जांच मालेगांव-मलेशिया तक फैली, आरोपी फरार, केस में सस्पेंस और बढ़ा।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 28 2026, 10:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

TCS Nashik Case Court Hearing: नासिक स्थित TCS कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले ने सोमवार को अदालत में नया मोड़ ले लिया। विशेष सरकारी वकील अजय मिश्रा ने नासिक कोर्ट को बताया कि विशेष जांच दल (SIT) को ऐसे नए साक्ष्य मिले हैं, जिनसे मामला केवल नासिक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका नेटवर्क मालेगांव और मलेशिया तक फैला हुआ प्रतीत होता है। यह दावा सामने आने के बाद केस की गंभीरता और बढ़ गई है, क्योंकि जांच एजेंसियां अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की संभावना को भी खंगाल रही हैं।

26
Image Credit : X

बुर्का, नाम बदलने की कोशिश और धार्मिक प्रशिक्षण के आरोप

सरकारी पक्ष ने अदालत में आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी निदा खान ने शिकायतकर्ताओं में से एक को कथित तौर पर धार्मिक रीति-रिवाज सिखाकर इस्लाम अपनाने के लिए प्रभावित करने की कोशिश की। आरोपों के अनुसार, शिकायतकर्ता को बुर्का दिया गया, धार्मिक किताबें दी गईं और उसके फोन में धार्मिक शिक्षा से जुड़े ऐप्स इंस्टॉल किए गए। इसके अलावा यह भी दावा किया गया कि शिकायतकर्ता को नमाज पढ़ने, हिजाब और बुर्का पहनने की प्रक्रिया सिखाई गई और उसका नाम बदलकर “हानिया” रखने की योजना पर भी विचार हुआ।

Related Articles

Related image1
TCS Nashik Case: IT कंपनी के ‘ऑर्गनाईज्ड गैंग’ का खुलासा, महिलाओं ने खोली ऑफिस की खौफनाक सच्चाई
Related image2
Nashik TCS Case: 8 कंप्लेन-40 दिन का ऑपरेशन-9 FIR, 7 अरेस्टिंग और अब निदा खान का सस्पेंशन लेटर!
36
Image Credit : X

मलेशिया तक फैला नेटवर्क या नौकरी का लालच?

सरकारी वकील के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता को मलेशिया में नौकरी दिलाने का लालच दिया था। इसके लिए एक व्यक्ति इमरान का नाम सामने आया है, जिसके जरिए कथित तौर पर विदेश भेजने की योजना बनाई जा रही थी। SIT को शक है कि इस पूरी प्रक्रिया के पीछे किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या संगठित नेटवर्क काम कर रहा हो सकता है, जिसकी जांच अभी जारी है।

46
Image Credit : X

फरार आरोपी और मोबाइल फोन को लेकर विवाद

अदालत को बताया गया कि मुख्य आरोपी निदा खान फिलहाल फरार है। सरकारी पक्ष ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके मोबाइल फोन की जब्ती को जरूरी बताया, ताकि संभावित अन्य पीड़ितों या संपर्कों का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी आशंका जताई गई कि यदि उसे अग्रिम जमानत दी गई, तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है।

56
Image Credit : X

बचाव पक्ष का पलटवार और कानूनी सवाल

वहीं बचाव पक्ष के वकील राहुल कसलीवाल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कोई स्पष्ट कानून मौजूद नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि लगाए गए आरोप मुख्य रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तक सीमित हैं और वास्तविक धर्मांतरण का कोई प्रमाण नहीं है। इसके अलावा उन्होंने एक ही मामले में नौ अलग-अलग FIR दर्ज किए जाने पर भी सवाल उठाया और इसे कानूनी रूप से अनुचित बताया।

66
Image Credit : X

अगली सुनवाई पर टिकी निगाहें

अब यह मामला 2 मई को फिर से अदालत में सुना जाएगा, जहां जांच एजेंसियां और बचाव पक्ष दोनों अपने-अपने तर्क और सबूत पेश करेंगे। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, यह केस न केवल कानूनी बल्कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील होता जा रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
महाराष्ट्र अपराध समाचार
महाराष्ट्र समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Patiala Blast: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची बड़ी ट्रेन दुर्घटना
Recommended image2
अगर बदमाशी की तो…: वेस्ट बंगाल में UP के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का चौंकाने वाला Video-सियासी तूफान
Recommended image3
Hormuz में चौंकाने वाली एंट्री: 500 मिलियन डॉलर की 465-फुट लंबी रूसी सुपरयॉट ‘Nord’ कैसे पार हुई?
Recommended image4
ईरान इन 3 शर्तों पर होर्मुज़ को फिर खोलने को तैयार, ट्रंप का इनकार-क्या शर्तों में छिपा है नया खेल?
Recommended image5
बिरयानी, तरबूज़, और फिर 4 जिंदगियां खत्म: 12 घंटों में ऐसा क्या हुआ कि हिल गया पूरी मुंबई?
Related Stories
Recommended image1
TCS Nashik Case: IT कंपनी के ‘ऑर्गनाईज्ड गैंग’ का खुलासा, महिलाओं ने खोली ऑफिस की खौफनाक सच्चाई
Recommended image2
Nashik TCS Case: 8 कंप्लेन-40 दिन का ऑपरेशन-9 FIR, 7 अरेस्टिंग और अब निदा खान का सस्पेंशन लेटर!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved