Mumbai Airport Viral Video: एयरपोर्ट के अंदर खतरनाक मंजर देख कांप उठे पैसेंजर्स-(WATCH)
Mumbai Airport Snake Video Viral: मुंबई एयरपोर्ट पर 7 फुट लंबा सांप दिखने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एसी यूनिट के पास दिखे इस नजारे ने यात्रियों को चौंका दिया। आखिर यह सांप वहां कैसे पहुंचा और फिर क्या हुआ? पूरी खबर पढ़ें।

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा 7 फुट का सांप, AC यूनिट के ऊपर बैठा था… वीडियो हुआ वायरल
मुंबई एयरपोर्ट से अक्सर बड़ी खबरें आती रहती हैं। कभी प्राइवेटाइजेशन की चर्चा, कभी छत से जुड़ा विवाद… और अब एक नया मामला सामने आया है। इस बार एयरपोर्ट पर 7 फुट लंबा सांप दिखने से यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं कि इतनी हाई-सिक्योरिटी जगह पर सांप कैसे पहुंच गया।
एयर इंडिया गेट नंबर 3 के पास दिखा सांप
यह मामला छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, विले पार्ले (ईस्ट) इलाके में एयर इंडिया गेट नंबर 3 के पास यह सांप नजर आया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि करीब 7 फुट लंबा सांप एसी यूनिट के ऊपर बैठा है। आसपास मौजूद लोग उसे देखकर डर गए। यह वीडियो फोटोग्राफर करण सोलंकी ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया।
वीडियो में जो सांप दिख रहा है, उसे इंडियन रैट स्नेक कहा जाता है। इंडियन रैट स्नेक जहरीला नहीं होता। यह अक्सर मुंबई जैसे शहरों की अर्बन और सेमी-अर्बन जगहों पर दिख जाता है। हालांकि, इसका साइज बड़ा होने की वजह से लोग इसे देखकर डर जाते हैं।
सांप दिखने के बाद ‘आशा’ नाम की संस्था को सूचना दी गई। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। राहत की बात यह है कि इस दौरान न तो किसी यात्री को नुकसान हुआ और न ही सांप को। वन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार, बाद में सांप को उसके प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया गया।
एयरपोर्ट जैसी जगह पर सांप कैसे पहुंचा?
लोगो का कहना है कि मुंबई में हरियाली, नालों और खुले इलाकों की वजह से सांप कभी-कभी रिहायशी और कमर्शियल जगहों तक पहुंच जाते हैं। बरसात या मौसम बदलने के दौरान ऐसे मामले ज्यादा सामने आते हैं। एयरपोर्ट बड़ा इलाका होता है, जहां आसपास हरियाली भी मौजूद हैं। ऐसे में किसी सांप का अंदर तक पहुंच जाना पूरी तरह नामुमकिन नहीं है।
#Mumbai- A 7-foot-long Indian rat snake was rescued from #AirIndia Gate 3 in Vile Parle East on Thursday. The reptile was safely captured by members of Aasha: pic.twitter.com/75eNmvSEqf
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) February 20, 2026
सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?
वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे सामान्य घटना बता रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यही है कि समय रहते सांप को पकड़ लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आपकी जनकरी के लिए बता दें, इंडियन रैट स्नेक जैसा सांप जहरीला नहीं होता। यह आमतौर पर चूहों को खाता है और इंसानों पर हमला नहीं करता, जब तक उसे खतरा महसूस न हो।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

