Meerut War Video: 'उठा-उठाकर पटका', मस्जिद में इफ्तारी के दौरान छिड़ गया मिठाई युद्ध
Meerut Mosque clash: मेरठ के लोहियानगर में तरावीह नमाज के बाद मस्जिद में लड्डू बांटने को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।

मेरठ की मस्जिद में तरावीह के बाद लड्डू को लेकर मारपीट
रमजान के महीने में मस्जिदों में इबादत और सुकून का माहौल होता है। लेकिन मेरठ के लोहियानगर इलाके में एक मस्जिद के अंदर तरावीह की नमाज के बाद ऐसा हंगामा हुआ, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
घटना मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित एक मस्जिद की बताई जा रही है। तरावीह की नमाज खत्म होने के बाद नमाजियों के बीच मिठाई बांटी जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, इसी दौरान दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। पहले बात सिर्फ जुबानी तकरार तक थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में हालात बिगड़ गए।
बहस से हाथापाई तक पहुंचा मामला
आरोप है कि एक युवक को पकड़कर जमीन पर गिराया गया और उसके साथ मारपीट की गई। कुछ लोगों ने बेल्ट से पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। माहौल कुछ समय के लिए काफी तनावपूर्ण रहा।
झड़प के दौरान एक छोटा बच्चा भी भीड़ में फंस गया। वह डर के कारण रोने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को और ज्यादा घबराहट में डाल दिया।
लो भैया, मेरठ की एक इफ्तार पार्टी में मिठाई को लेकर युद्ध हो गया.
बात इतनी सी थी कि यहां इफ्तारी के वक्त मिठाई कम थी और रोजेदार ज्यादा
इसी में पहले मिठाई को लेकर लूट मची और फिर देखते देखे इफ्तार पार्टी जंग का मैदान बन गया. pic.twitter.com/EdGVe67yAU— Priya singh (@priyarajputlive) February 24, 2026
वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान
घटना के दौरान मौजूद एक नमाजी ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इस मामले में लोहियानगर थाना प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि शुरुआत में मामला संज्ञान में नहीं था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस के पास है और उसकी जांच की जा रही है।
पुलिस का क्या कहना है?
पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी। अगर घटना की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की अफवाह या तनाव को रोका जा सके।
यहां देखें वायरल वीडियो
लो भैया, मेरठ की एक इफ्तार पार्टी में मिठाई को लेकर युद्ध हो गया.
बात इतनी सी थी कि यहां इफ्तारी के वक्त मिठाई कम थी और रोजेदार ज्यादा
इसी में पहले मिठाई को लेकर लूट मची और फिर देखते देखे इफ्तार पार्टी जंग का मैदान बन गया. pic.twitter.com/EdGVe67yAU— Priya singh (@priyarajputlive) February 24, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

