Namo Bharat स्पीड से किराए तक, वंदे भारत और बुलेट ट्रेन से कितनी अलग, देखिए 5 तस्वीरें
Namo Bharat Rapid Rail : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के लोगो को बड़ी सौगात देते हुए दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत रैपिड रेल' का उद्घाटन किया। यह ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक दौड़ेगी। इससे घंटों का सफर मिनटों में पूरा होगा।

वदे भारत, बुलेट ट्रेन और अब नमो भारत मे्ं क्या अंतर
भारतीय रेलवे की अब तस्वीर और तकदीर दोनों ही बदल गई है। एक समय पूरी दुनिया में इंडियन रेलवे बदनाम था। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। वंदे भारत, बुलेट ट्रेन और अब नमो भारत रैपिड रेल के आने से सब कुछ बदल गया है। इन हाई-स्पीड ट्रेनों के अलावा स्टेशनों के इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, पैसेंजर की सिक्योरिटी पर भी बदवाल हुआ है। आइए जानते हैं, वदे भारत, बुलेट ट्रेन और अब नमो भारत रैपिड रेल क्या क्या अंतर और खास है।
नमो भारत (RRTS/रैपिड रेल) की खासियत
सबसे पहले बात करते हैं, नमो भारत रैपिड रेल की, यह ट्रेन 100-250 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए मेट्रो की तर्ज पर डिजाइन की गई है। जो160-180 किमी/घंटा) दौड़ेगी। 100 किमी सफर महज 60 मिनट में पूरा करने की क्षमता रखती है। इस ट्रेन में बैठने और खड़े होने की सुविधा है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत
रेलवे के सबसे लोकप्रिय ट्रेन बन चुकी वंदेभारत 800 किलोमीटर से कम की मध्यम से लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए बनाई गई है। जो 130-180 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है। वंदे भारत में अब चेयर कार के अलावा स्लीपर सुविधा भी शुरू की जा चुकी है। इस ट्रेन में यात्री को सफर करने के वक्त फ्लाइट जैसा अनुभव मिलेगा।
भारत की बुलेट ट्रेन
बुलेट ट्रेन भारत की सबसे तेज और हाई स्पीड वाली ट्रेन होगी। जो 320 किमी/घंटा से अधिक की स्पीड के साथ लंबे रूट पर दौड़ेगी। इसके लाने के पीछे रेलवे का उद्देशय लंबी दूरी को बेहद कम समय में तय करना है। जिसे जापानी टेक्निक पर बनाया जा रहा है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। रेल मंत्री के अनुसार, पहला बुलेट ट्रेन15 अगस्त 2027 तक तैयार होने की उम्मीद है।
किराया तीनों ट्रेनों का
नमो भारत ट्रेन से 82 किमी के कारिडोर का सफर करने पर 210 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस (चेयर कार) का किराया करीब 2.19 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया गया है। जो 300-400 किमी की दूरी के लिए लागू होता है। अभी आधिकारिक तौर पर बुलेट ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मुंबई से अहमदाबाद तक पूरे सफर का किराया 3000 से लेकर 5000 रुपए के बीच तक हो सकता है
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

