MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Iran War: अली लारीजानी के बाद अब किसकी बारी? Israel ने कहा- 'पाताल से भी ढूंढ लाएंगे'

Iran War: अली लारीजानी के बाद अब किसकी बारी? Israel ने कहा- 'पाताल से भी ढूंढ लाएंगे'

Israel-Iran Conflict: इजरायल ने ईरान के टॉप कमांडर अली लारीजानी और सोलेमानी को मार गिराने के बाद अब नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को खुली चुनौती दी है। IDF ने कहा, 'उसे पाताल से भी ढूंढकर ले आएंगे।' जानें क्या है इजरायल का 'हंट डाउन' मिशन... 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 18 2026, 07:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

इजराइल की खुली चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने ईरान के टॉप लीडरशिप को सीधी चेतावनी दी है। इजरायल ने साफ किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई अब उनके सैन्य अभियान के टारगेट पर हैं। IDF प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफरिन ने कड़े शब्दों में कहा कि इजरायल के लिए कोई भी 'अछूता' (Immune) नहीं है और वे खतरे का पीछा कर उसे बेअसर करना जारी रखेंगे।

25
Image Credit : X

मुजतबा खामेनेई सेफ नहीं- इजरायल

एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आईडीएफ प्रवक्ता ने मुजतबा खामेनेई के अज्ञात ठिकाने और उनकी चुप्पी पर तंज कसते हुए कहा, 'हम उनका भाग्य नहीं जानते, न उन्हें सुन पा रहे हैं और न देख पा रहे हैं। लेकिन वह सुरक्षित नहीं हैं। हम उनका पीछा करेंगे, उन्हें ढूंढ निकालेंगे और उन्हें न्यूट्रलाइज करेंगे।'

Related Articles

Related image1
IRAN पर हमला क्या बना गले की फांस? इजराइल-अमेरिका की प्लानिंग पर क्या कह रहे EXPERTS
Related image2
America Iran War Prediction: कब रुकेगी अमेरिका-ईरान की जंग या होगा तीसरी विश्व युद्ध? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
35
Image Credit : Getty

लारीजानी और सोलेमानी की मौत से ईरान को बड़ा झटका

इससे पहले इजरायल ने एक सफल ओवरनाइट स्ट्राइक में ईरान के दो बेहद पावरफुल अधिकारियों को मार गिराने का दावा किया। पहला नाम अली लारीजानी का है, जो ईरान की 'सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल' के सचिव थे। उन्हें अयातुल्ला खामेनेई के बाद देश के सबसे ताकतरवर नीति-निर्धारकों में गिना जाता था। दूसरा नाम जनरल गुलामरेजा सोलेमानी का है, जो रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तहत आने वाली 'बसीज फोर्स' के कमांडर थे। ईरानी सरकारी मीडिया ने भी इन दोनों अधिकारियों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इन मौतों को ईरान के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

45
Image Credit : Getty

बसीज फोर्स पर भी रहेगी नजर

इजरायल ने सिर्फ टॉप लीडरशिप ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय अर्धसैनिक बल 'बसीज' (Basij Force) को भी चेतावनी दी है। जनरल सोलेमानी के नेतृत्व वाली यह फोर्स ईरान में आंतरिक असंतोष को दबाने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जानी जाती है। प्रवक्ता डेफरिन ने कहा, ‘हम हर उस शख्स तक पहुंचेंगे जो इजरायल के खिलाफ हाथ उठाएगा।’

55
Image Credit : Getty

मुजतबा खामनेई को लेकर इजराइल का प्लान

अली लारीजानी के बारे में माना जाता था कि वे अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद से पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे थे। वहीं, मुजतबा खामेनेई का नाम अब सर्वोच्च पद के लिए सबसे आगे है। जानकारों का मानना है कि इजरायल ने सीधे तौर पर उनका नाम लेकर बता दिया है कि तेल अवीव अब ईरान के सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया को भी सैन्य दबाव के जरिए प्रभावित करने की मंशा रखता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
ईरान इजराइल वॉर
ईरान
इज़राइल (Israel)
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bank Holiday: 19 मार्च को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखें मार्च की लिस्ट
Recommended image2
Now Playing
भारत को बड़ी राहत, ‘Jag Ladki’ Oil Tanker गुजरात पहुंचा | Energy Supply Boost!
Recommended image3
Now Playing
Sarke Chunar Teri Sarke : संसद में गूंजा Nora Fatehi के गाने का मुद्दा, अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब
Recommended image4
Now Playing
Indore Fire News: मकान में आग से पूरा परिवार जिंदा जला, EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट
Recommended image5
UP में बन रहा नया नेशनल हाईवे! बाराबंकी से बहराइच सुपरफास्ट सफर
Related Stories
Recommended image1
IRAN पर हमला क्या बना गले की फांस? इजराइल-अमेरिका की प्लानिंग पर क्या कह रहे EXPERTS
Recommended image2
America Iran War Prediction: कब रुकेगी अमेरिका-ईरान की जंग या होगा तीसरी विश्व युद्ध? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved