MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट

Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट

India Heatwave 2026: देश में हीटवेव का कहर! यूपी का बांदा 47.4°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, 10 राज्यों में IMD अलर्ट जारी। 45°C+ तापमान, रिकॉर्ड बिजली मांग और अल नीनो का खतरा-क्या ये गर्मी अभी और डराएगी? 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 26 2026, 10:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

IMD Heatwave Alert: देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां तापमान 47.4°C तक पहुंच गया, जो इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है। प्रयागराज में 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि पूरा बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी तप रहा है। दिल्ली भी इस गर्मी से अछूती नहीं रही, जहां तापमान 42.8°C तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड है।

27
Image Credit : X

बिजली की मांग ने बनाया नया इतिहास

भीषण गर्मी का सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ा है। देश में बिजली की मांग बढ़कर 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इससे पहले मई 2024 में 250 गीगावॉट का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। लगातार बढ़ते एसी, कूलर और पंखों के उपयोग ने पावर ग्रिड पर भारी दबाव डाल दिया है।

Related Articles

Related image1
Heatwave in UP: उत्तर प्रदेश के आगरा से प्रयागराज तक लू, 44-45°C के बीच राहत की जरा भी उम्मीद नहीं
Related image2
Heatwave India: लू के थपेड़ों से जल रहे देश के कई राज्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की हाई लेवल मीटिंग में बना ये प्लान?
37
Image Credit : X

राजस्थान से महाराष्ट्र तक ‘हीटवेव का कहर’

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 45.7°C, हरियाणा के रोहतक में 44.6°C, पंजाब के फरीदकोट में 45.2°C और महाराष्ट्र के अकोला-अमरावती में 45.6°C दर्ज किया गया। वर्धा भी 45.5°C पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 27 से 30 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया है।

#WeatherUpdate | 

The India Meteorological Department issues detailed heatwave guidance and advisories. 

As per the latest assessment, maximum temperatures in many parts of northwest, central and peninsular India are currently ranging between 40°C to 44°C.@Indiametdept… pic.twitter.com/koztUemwuc

— All India Radio News (@airnewsalerts) April 25, 2026

47
Image Credit : X

बारिश और ओलों का “अचानक ट्विस्ट”

जहां एक ओर देश का बड़ा हिस्सा झुलस रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में मौसम ने करवट ली है। राजस्थान के बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर में अचानक बारिश हुई। राजसमंद में बारिश के साथ ओले गिरने से लोगों को हैरानी हुई। बिहार के सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में भी तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे कुछ इलाकों में गर्मी से अस्थायी राहत मिली।

57
Image Credit : X

IMD का अलर्ट: अगले 48 घंटे बेहद खतरनाक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत के 10 से अधिक राज्यों में हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा कई राज्यों में “गर्म रातें” भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं, जहां रात के समय भी तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा।

67
Image Credit : X

बड़ी चिंता: अल नीनो की वापसी का खतरा

वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन के अनुसार मई से अल नीनो की स्थिति बनने की संभावना है। इसका सीधा असर मानसून पर पड़ सकता है और इस साल बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका जताई जा रही है। इससे कृषि और जल संसाधनों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

77
Image Credit : X

IMD की एडवाइजरी: बचाव ही सबसे बड़ा हथियार

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने, ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों-बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। कुल मिलाकर, देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
मानसून
दिल्ली का मौसम

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12th पास सयानी घोष कैसे बनी TMC की टॉप लीडर,जानिए LIFE के पूरे सीक्रेट
Recommended image2
US Big Breaking: हाई-प्रोफाइल डिनर पार्टी के बाहर फायरिंग, बाल-बाल बचे ट्रंप समेत US के 9 टॉप लीडर्स
Recommended image3
फिर क्यों फेल हुई US-ईरान डील? इंतज़ार करता रहा इस्लामाबाद, नहीं पहुंचे अमेरिकी दूत, अराघची भी लौटे
Recommended image4
ट्रंप का बड़ा दावा: US-Iran शांति वार्ता रद्द होते ही 10 मिनट में आया ईरान का चौंकाने वाला ऑफर
Recommended image5
आख़िरी पल में ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: US-ईरान शांति वार्ता रद्द, फिर फेल हुई पाकिस्तान की मध्यस्थता?
Related Stories
Recommended image1
Heatwave in UP: उत्तर प्रदेश के आगरा से प्रयागराज तक लू, 44-45°C के बीच राहत की जरा भी उम्मीद नहीं
Recommended image2
Heatwave India: लू के थपेड़ों से जल रहे देश के कई राज्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की हाई लेवल मीटिंग में बना ये प्लान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved