MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • IMD Delhi Weather: दिन भर गर्मी से बेहाल रहेंगे दिल्ली वाले, शाम को आंधी-बारिश

IMD Delhi Weather: दिन भर गर्मी से बेहाल रहेंगे दिल्ली वाले, शाम को आंधी-बारिश

Heatwave in Delhi: दिल्ली का मौसम 30 अप्रैल 2026 को कैसा रहेगा? क्या हीटवेव फिर परेशान करने वाली है या बारिश राहत देगी? जानिए तापमान, ह्यूमिडिटी, आने वाले दिनों का पूरा मौसम अपडेट।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Apr 30 2026, 05:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

दिल्ली में 30 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आएगा। सुबह से ही गर्मी का असर महसूस होगा, लेकिन दोपहर बाद मौसम करवट ले सकता है। IMD के अनुसार दिन में तेज धूप और उमस के बाद शाम या देर रात गरज के साथ बारिश (Thunderstorm with rain) की संभावना है। इससे थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन दिनभर गर्मी और चिपचिपाहट लोगों को परेशान करेगी। हवा में नमी अधिक रहने से गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा।

25
Image Credit : Getty

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 36°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है। हालांकि यह तापमान हीटवेव की श्रेणी में नहीं आता, लेकिन हाई ह्यूमिडिटी (85%) के कारण “फील लाइक” तापमान 40°C के आसपास महसूस हो सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की राहत रहेगी, लेकिन दोपहर में बाहर निकलना काफी मुश्किल हो सकता है। हवा की गति कम रहने से गर्मी और ज्यादा चुभेगी।

Related Articles

Related image1
IMD Delhi Weather: पहले बारिश फिर भयंकर गर्मी! दिल्ली का 6 दिन का मौसम ऐसा कि कंफ्यूज हो जाएंगे आप
Related image2
IMD UP Weather: यूपी में 2 दिन बारिश-आंधी, फिर बढ़ेगी तपिश, बांदा-आगरा में 44°C तक पहुंचेगा पारा
35
Image Credit : Getty

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 1 से 3 मई तक तापमान तेजी से बढ़ेगा।

  • 1 मई: 39°C
  • 2 मई: 40°C (पीक)
  • 3 मई: 39°C

यानी आने वाले 2-3 दिनों में दिल्ली में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है, भले ही आधिकारिक चेतावनी न हो। 3 मई के बाद फिर से आंधी-बारिश की संभावना है, जिससे तापमान थोड़ा गिरकर 36–37°C तक आ सकता है। यह बदलाव गर्मी से राहत का संकेत देता है।

45
Image Credit : Getty

भले ही IMD की ओर से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है, लेकिन हीट और ह्यूमिडिटी का कॉम्बिनेशन खतरनाक हो सकता है। दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। अचानक बारिश और आंधी के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। गर्मी के साथ-साथ अचानक मौसम बदलने से वायरल और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ सकता है।

55
Image Credit : Getty

दिल्ली में अभी प्रि-हीटवेव फेज चल रहा है, जहां तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है लेकिन बीच-बीच में बारिश राहत दे रही है। 2 मई तक पारा 40°C छू सकता है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन हो सकता है। इसके बाद 3-5 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश से तापमान गिरकर 36°C तक आ सकता है। यानी आने वाले दिनों में गर्मी और आंधी-बारिश का मिश्रित दौर जारी रहेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
West Bengal Exit Poll 2026 : बंगाल में खिलेगा कमल या दीदी का दिखेगा कमाल? क्या कहता है एग्जिट पोल
Recommended image2
Now Playing
Exit Poll Result 2026 : केरल में LDF को लगेगा झटका और असम में BJP की हैट्रिक? क्या कहते एग्जिट पोल
Recommended image3
बंगाल में महासंग्राम : टेंशन में ममता तो मुस्कुराते सुवेंदु...बहुत कुछ बयां करती हैं ये तस्वीरें
Recommended image4
Puducherry Exit Poll Result 2026: पुड्डुचेरी में भी बनती दिख रही BJP की सरकार, जानें कांग्रेस को कितनी सीटें
Recommended image5
Tamil Nadu Exit Poll Result 2026: तमिलनाडु में फिर DMK की वापसी के संकेत, एक पोल में विजय की TVK को बहुमत
Related Stories
Recommended image1
IMD Delhi Weather: पहले बारिश फिर भयंकर गर्मी! दिल्ली का 6 दिन का मौसम ऐसा कि कंफ्यूज हो जाएंगे आप
Recommended image2
IMD UP Weather: यूपी में 2 दिन बारिश-आंधी, फिर बढ़ेगी तपिश, बांदा-आगरा में 44°C तक पहुंचेगा पारा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved