Helmet Challan Viral Video: बिना हेलमेट पकड़े जाने पर शख्स ने ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए 10 मिनट में जो जुगाड़ निकाला, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स जहां इसे स्मार्ट आइडिया बता रहे हैं वहीं कुछ इसे गैर-जिम्मेदारान भी कह रहे हैं। नीचे देखें वीडियो।
How to Avoid Traffic Challan: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और बहस भी कर रहे हैं। मामला सड़क सुरक्षा और हमारे जुगाड़ वाले माइंडसेट से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना हेलमेट बाइक चला रहा था, तभी उसने देखा ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट वालों को रोक रही है और उनका चालान काट रही है। वह समझ गया कि उसका भी हेलमेट चालान कट सकता है, फिर क्या था युवक ने ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग एरिया से पहले ही अपनी बाइक रोक दी और उसने तुरंत एक अलग रास्ता निकाल लिया। उसने मौके पर ही Blinkit से हेलमेट ऑर्डर कर दिया। कुछ ही देर में डिलीवरी बॉय वहां पहुंचा और उसे हेलमेट थमा दिया। नीचे देखें वीडियो-
लोग बोले- स्मार्ट आइडिया या गैर-जिम्मेदारी?
इस वीडियो पर यूजर्स की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों को ये तरीका काफी “स्मार्ट” लगा। उनका कहना है कि टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल वाकई कमाल है। वहीं, बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर नाराज भी दिखे। उनका साफ कहना है कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए होता है। एक यूजर ने लिखा, “हेलमेट 10 मिनट में आ गया, लेकिन समझदारी पहले आनी चाहिए थी।” दूसरे ने कहा, “रूल तो तोड़ा है, चालान तो बनना ही चाहिए।” कई लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि हेलमेट कोई आखिरी समय का सामान नहीं, बल्कि रोज की जरूरत है। इसे “इन्वेस्टमेंट” बताया गया, यानी आपकी सुरक्षा में लगाया गया पैसा। कुछ यूजर्स ने सुझाव भी दिया कि पहली बार नियम तोड़ने वालों को फाइन के साथ हेलमेट देना चाहिए, ताकि वे आगे से सावधान रहें।
टेक्नोलॉजी बदल रही है आदतें
इस पूरे मामले ने एक और बात साफ कर दी, आज की तेज डिलीवरी सर्विसेज हमारी रोजमर्रा की आदतों को बदल रही हैं। जहां एक तरफ ये सुविधाएं मददगार हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग इन्हें नियमों से बचने के लिए भी इस्तेमाल करने लगे हैं। वीडियो चाहे जितना मजेदार लगे, लेकिन मैसेज साफ है, सड़क पर नियम फॉलो करना, आपकी जान की सुरक्षा के लिए जरूरी है, न कि चलान से बचने के लिए।


