BJP ने 2013 से 2026 तक अपने विधायकों की संख्या 773 से बढ़ाकर 1798 कर ली है। पश्चिम बंगाल में 190+ विधायकों के साथ बड़ी बढ़त दर्ज की है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी पार्टी का मजबूत आधार बना हुआ है।
MLA Count BJP 2013 vs 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इस जीत के साथ ही भाजपा एक नया इतिहास रचने वाली है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सत्ता में आ रही है। इसके साथ ही असम और पुड्डुचेरी में भी भाजपा सरकार बनने जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने पूरे देश में तेजी से अपना विस्तार किया है। यहां तक कि पिछले 13 साल में देशभर में भाजपा के विधायकों का कुनबा दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुका है।
773 से 1798 विधायकों तक का सफर
जब से PM मोदी राष्ट्रीय राजनीति में एक केंद्रीय शक्ति के रूप में उभरे हैं, देशभर में BJP के विधायकों की संख्या 2 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है। सितंबर 2013 में जहां 773 विधायक थे, वहीं अब मई 2026 में यह संख्या बढ़कर 1798 पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल में संभावित जीत और अन्य राज्यों में विस्तार के साथ BJP का राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। विधायकों की संख्या में तेज वृद्धि और नए राज्यों में सरकार बनाने की क्षमता दिखाती है कि पार्टी देश की राजनीति में एक मजबूत और विस्तारित शक्ति बन चुकी है।
BJP के सबसे ज्यादा विधायकों वाले टॉप-3 राज्य
भाजपा के सबसे ज्यादा विधायकों वाले राज्य की बात करें तो इसमें जीत के बाद पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर रहेगा। 4 मई के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में भाजपा के अब 190+ विधायक हो सकते हैं, जो 2013 में शून्य थे। पहले नंबर पर 257 विधायकों के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर है। 2013 में यूपी में बीजेपी के सिर्फ 47 विधायक थे। वहीं, तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश का नंबर है, जहां अब बीजेपी के 165 विधायक हैं। वहीं, सितंबर 2013 में यह आंकड़ा 143 था।
देशभर के तमाम राज्यों में BJP के कहां कितने MLA
| विधानसभा सीट | सितंबर, 2013 के आंकड़े | मई, 2026 के आंकड़े |
| आंध्र प्रदेश | 2 | 8 |
| अरुणाचल प्रदेश | 3 | 46 |
| असम | 5 | 82* |
| बिहार | 91 | 89 |
| छत्तीसगढ़ | 50 | 54 |
| दिल्ली | 23 | 48 |
| गोवा | 21 | 27 |
| गुजरात | 115 | 161 |
| हरियाणा | 4 | 48 |
| हिमाचल प्रदेश | 26 | 25 |
| जम्मू-कश्मीर | 11 | 29 |
| झारखंड | 18 | 21 |
| कर्नाटक | 40 | 64 |
| केरलम | 0 | 3* |
| मध्य प्रदेश | 143 | 165 |
| महाराष्ट्र | 46 | 131 |
| मणिपुर | 0 | 36 |
| मेघालय | 0 | 2 |
| मिजोरम | 0 | 2 |
| नगालैंड | 1 | 11 |
| ओडिशा | 6 | 79 |
| पंजाब | 12 | 2 |
| पुड्डुचेरी | 0 | 3* |
| राजस्थान | 78 | 118 |
| सिक्किम | 0 | 0 |
| तमिलनाडु | 0 | 2* |
| तेलंगाना | - | 7 |
| त्रिपुरा | 0 | 32 |
| उत्तर प्रदेश | 47 | 257 |
| उत्तराखंड | 31 | 47 |
| पश्विम बंगाल | 0 | 199* |
| कुल विधायक | 773 | 1798* |
नोट : (* चुनाव वाले राज्यों के आंकड़े प्रोविजनल हैं, जिनमें अंतिम परिणाम के बाद बदलाव हो सकता है।)


