MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Holi Special Trains 2026: बिहार-यूपी वालों की बल्ले-बल्ले, 285 ट्रेनों का बड़ा तोहफा

Holi Special Trains 2026: बिहार-यूपी वालों की बल्ले-बल्ले, 285 ट्रेनों का बड़ा तोहफा

Holi Special Trains: होली पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत। भारतीय रेलवे चलाएगा 1410 होली स्पेशल ट्रेनें। बिहार, यूपी, एमपी और गुजरात से जुड़ा पूरा ट्रेन शेड्यूल, तारीखें और जरूरी यात्रा जानकारी पढ़ें।

4 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 06 2026, 12:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
होली पर सफर हुआ आसान: रेलवे ने उतारी रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें
Image Credit : unsplash

होली पर सफर हुआ आसान: रेलवे ने उतारी रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें

होली का त्योहार आते ही देशभर में घर लौटने की तैयारियां तेज़ हो जाती हैं। खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में इस दौरान भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट आम बात है। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। होली के मौके पर यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने देशभर में 1410 होली स्पेशल ट्रेनों (ट्रिप)के संचालन का निर्णय लिया है।

27
पूर्व मध्य रेल की अहम भूमिका, 285 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
Image Credit : unsplash

पूर्व मध्य रेल की अहम भूमिका, 285 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

इस विशेष अभियान में पूर्व मध्य रेल (ECR) की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। पूर्व मध्य रेल अकेले 285 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी। यह ट्रेनें 1 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग रूट्स पर चलाई जाएंगी, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों पर बढ़ने वाला दबाव काफी हद तक कम हो सकेगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इन ट्रेनों की विस्तृत जानकारी साझा की गई है।

Related Articles

Related image1
Gurugram Society Horror: 3 साल की बच्ची के साथ 2 महिला मेड्स ने किया दिल दहला देने वाला कांड
Related image2
पुलिसवाले ने कपड़े का झूला फेंका, फिर जो हुआ उसने दिल जीत लिया-WATCH
37
कोटा से दानापुर के बीच चलेगी विशेष सेवा
Image Credit : unsplash

कोटा से दानापुर के बीच चलेगी विशेष सेवा

राजस्थान और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कोटा (सोगरिया) से दानापुर के बीच विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 0982128 फरवरी और 7 मार्च 2026 को रात 23.10 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी और कटनी, प्रयागराज छिवकी तथा डीडीयू होते हुए अगले दिन रात 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09822 2 मार्च और 9 मार्च को दानापुर से रात 01.15 बजे चलकर अगले दिन तड़के 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

47
भोपाल से दानापुर के लिए भी स्पेशल व्यवस्था
Image Credit : social media

भोपाल से दानापुर के लिए भी स्पेशल व्यवस्था

मध्य प्रदेश से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रानी कमलापति (भोपाल) से दानापुर के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 01667 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 14.25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन सुबह 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01668 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से सुबह 11.15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 08.55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

57
मध्य प्रदेश से नॉर्थ-ईस्ट के लिए सीधी कनेक्टिविटी
Image Credit : our own

मध्य प्रदेश से नॉर्थ-ईस्ट के लिए सीधी कनेक्टिविटी

होली के दौरान नॉर्थ-ईस्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने सीधी ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन संख्या 01665 5 मार्च से प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति से दोपहर 15.20 बजे रवाना होगी और डीडीयू, पाटलिपुत्र व हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन शाम 18.55 बजे अगरतला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01666 8 मार्च से प्रत्येक रविवार को अगरतला से शाम 17.20 बजे चलकर तीसरे दिन शाम 16.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

67
गुजरात से अरुणाचल तक चलेगी लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन
Image Credit : Asianet News

गुजरात से अरुणाचल तक चलेगी लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन

गुजरात और पूर्वोत्तर भारत के बीच यात्रा करने वालों के लिए हापा से नाहरलगुन के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 09525 4 मार्च से प्रत्येक बुधवार को रात 00.40 बजे हापा से रवाना होगी और वाराणसी, छपरा व हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन शाम 16.00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09526 7 मार्च से प्रत्येक शनिवार को सुबह 09.40 बजे नाहरलगुन से चलकर चौथे दिन रात 00.30 बजे हापा पहुंचेगी।

77
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना और सलाह
Image Credit : Social media

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना और सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय रहते बना लें और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। किसी भी ट्रेन की लाइव स्थिति जानने के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या NTES (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) के वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

होली के दौरान दिल्ली, मुंबई, कोटा और भोपाल जैसे बड़े शहरों से बिहार और उत्तर प्रदेश लौटने वाले प्रवासियों के लिए ये स्पेशल ट्रेनें किसी बड़ी राहत से कम नहीं हैं। खासकर हाजीपुर, दानापुर, पाटलिपुत्र और बरौनी जैसे स्टेशनों के यात्रियों को इससे सीधा फायदा मिलेगा। रेलवे का यह कदम न सिर्फ भीड़ को नियंत्रित करेगा, बल्कि त्योहार के मौके पर लाखों यात्रियों की यात्रा को भी सुगम बनाएगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gurugram Society Horror: 3 साल की बच्ची के साथ मेड्स ने किया दिल दहला देने वाला कांड
Recommended image2
पुलिसवाले ने कपड़े का झूला फेंका, फिर जो हुआ उसने दिल जीत लिया-WATCH
Recommended image3
EU-US के बाद अब किन 11 और देशों के साथ ट्रेड डील करने जा रहा भारत?
Recommended image4
Rac Ticket Rules: अगर इस IDEA पर अमल करता है रेल मंत्रालय तो लाखों पैसेंजर्स को होगा तगड़ा फायदा
Recommended image5
90 केस, 10 साल का आतंक…आखिरकार शामली पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर-कौन था रिहान अंसारी?
Related Stories
Recommended image1
Gurugram Society Horror: 3 साल की बच्ची के साथ 2 महिला मेड्स ने किया दिल दहला देने वाला कांड
Recommended image2
पुलिसवाले ने कपड़े का झूला फेंका, फिर जो हुआ उसने दिल जीत लिया-WATCH
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved