MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Gold Baggage Rule 2026: विदेश से सोना लाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, क्या है नया बैगेज नियम?

Gold Baggage Rule 2026: विदेश से सोना लाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, क्या है नया बैगेज नियम?

Customs Duty Gold Update: सोना महंगा हुआ तो सरकार ने नियम बदल दिए! अब विदेश से लाई गई ज्वेलरी की कीमत नहीं पूछी जाएगी-सिर्फ वजन देखा जाएगा। क्या यह यात्रियों के लिए बड़ी राहत है या कस्टम जांच का नया खेल?

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 04 2026, 08:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ChatGPT

Gold Baggage Rules 2026: सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। जिस सोने की कीमत साल 2016 में करीब 25 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी, वही आज बढ़कर 1.5 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में पुराने नियम आम यात्रियों के लिए परेशानी बनते जा रहे थे। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने Baggage Rules 2026 में बड़ा और राहत भरा बदलाव किया है। क्या अब विदेश से सोना लाना आसान हो गया है?

27
Image Credit : X

अब ज्वेलरी की कीमत नहीं, वजन क्यों देखा जाएगा?

अब तक विदेश से सोने की ज्वेलरी लाने पर वजन के साथ-साथ उसकी कीमत भी देखी जाती थी। अगर तय सीमा से कीमत ज्यादा होती थी तो कस्टम ड्यूटी लगती थी। लेकिन नए नियमों में सरकार ने कीमत की शर्त पूरी तरह हटा दी है। अब चाहे सोने की कीमत कितनी भी हो, अगर ज्वेलरी तय वजन सीमा के अंदर है, तो उस पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी।

Related Articles

Related image1
Gold Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹6,500, चांदी ₹21,000 महंगी, देखें अपने शहर का भाव
Related image2
गोल चेहरे के लिए बेस्ट 6 Gold Thread Earrings, मिलेगा ग्लैमरस लुक
37
Image Credit : X

महिलाओं और पुरुषों के लिए कितना सोना ड्यूटी-फ्री?

नए बैगेज नियमों के अनुसार-

  • महिला यात्री: 40 ग्राम तक गोल्ड ज्वेलरी ड्यूटी-फ्री
  • पुरुष / अन्य यात्री: 20 ग्राम तक गोल्ड ज्वेलरी ड्यूटी-फ्री
  • इस सीमा से ज्यादा वजन होने पर ही कस्टम ड्यूटी देनी होगी।
47
Image Credit : X

क्यों बदले गए पुराने नियम?

पुराने बैगेज नियम साल 2016 में बनाए गए थे। उस समय सोने की कीमत कम थी, इसलिए 40 ग्राम पर 1 लाख रुपये और 20 ग्राम पर 50 हजार रुपये की सीमा रखी गई थी। जब ये नियम बने थे, तब सोना 25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अब वही सोना 1.5 लाख रुपये के पार है। पुराने नियम यात्रियों के लिए अव्यावहारिक हो चुके थे। जिससे आम यात्री बेवजह कस्टम ड्यूटी के दायरे में आ जाते थे।

57
Image Credit : X

क्या मीडिया रिपोर्ट के बाद बदले नियम?

7 दिसंबर को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद सरकार ने नियमों की समीक्षा की और यात्रियों को राहत देने का फैसला लिया। नए नियम करीब एक दशक बाद अपडेट किए गए हैं।

67
Image Credit : X

यात्रियों को अब किन बातों का ध्यान रखना होगा?

  • केवल वजन सीमा का पालन जरूरी
  • कीमत को लेकर अब चिंता की जरूरत नहीं
  • तय सीमा से ज्यादा वजन होने पर ही ड्यूटी लगेगी
77
Image Credit : X

आम यात्रियों के लिए राहत या नया नियम?

कुल मिलाकर, नए बैगेज नियम 2026 उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत हैं, जो विदेश से सीमित मात्रा में सोने की ज्वेलरी लाते हैं। बढ़ती कीमतों के दौर में यह फैसला यात्रियों और सरकार-दोनों के लिए संतुलन बनाता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
Recommended image2
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image3
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
Recommended image4
MP Weather Alert : उज्जैन में बारिश तो इंदौर-भोपाल, जबलपुर और पंचमढी में कैसा रहेगा मौसम, देखिए IMD रिपोर्ट
Recommended image5
Prayagraj Weather Today: आज के तापमान और मौसम का अनकहा सच, जानिए सबकुछ!
Related Stories
Recommended image1
Gold Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹6,500, चांदी ₹21,000 महंगी, देखें अपने शहर का भाव
Recommended image2
गोल चेहरे के लिए बेस्ट 6 Gold Thread Earrings, मिलेगा ग्लैमरस लुक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved