- Home
- News
- Canada School Shooting Mystery: कौन थी जेसी वैन रूटसेलर? जो नरसंहार से पहले मुस्कुराती नजर आई
Canada School Shooting Mystery: कौन थी जेसी वैन रूटसेलर? जो नरसंहार से पहले मुस्कुराती नजर आई
Canada School Shooting Case: कनाडा के टम्बलर रिज स्कूल शूटिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा-18 साल की पूर्व छात्रा, मेंटल हेल्थ हिस्ट्री, घर से शुरू हुई गोलीबारी और फिर स्कूल…क्या सिस्टम की चूक ने इस त्रासदी को जन्म दिया?

Canada Tumbler Ridge School Shooting Case: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की एक बेहद शांत और छोटी कम्युनिटी टम्बलर रिज अचानक उस वक्त दहल गई, जब एक सेकेंडरी स्कूल में गोलीबारी की खबर सामने आई। लगभग 2,400 आबादी वाले इस इलाके में ऐसा हमला किसी ने सोचा भी नहीं था। इस स्कूल शूटिंग में कुल 9 लोगों की मौत हुई, जिसमें खुद संदिग्ध भी शामिल है। शुरुआत में पुलिस ने 10 मौतों की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में आंकड़ा संशोधित किया गया। कनाडाई पुलिस के मुताबिक, इस स्कूल शूटिंग के पीछे 18 साल की जेसी वैन रूटसेलर का नाम सामने आया है, जिसकी मेंटल हेल्थ से जुड़ी हिस्ट्री पहले से मौजूद थी। फायरिंग के बाद संदिग्ध ने खुदकुशी कर ली। अब जांच एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर इतनी बड़ी त्रासदी क्यों हुई?
कौन थी स्कूल शूटिंग की संदिग्ध?
कनाडाई पुलिस के मुताबिक, इस स्कूल शूटिंग की संदिग्ध की पहचान 18 साल की जेसी वैन रूटसेलर के रूप में हुई है। वह इसी स्कूल की पुरानी छात्रा थी और चार साल पहले स्कूल छोड़ चुकी थी। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद उसने स्कूल लाइब्रेरी में सुसाइड कर लिया। यही लाइब्रेरी वह जगह थी, जहां सबसे ज्यादा पीड़ितों को गोली मारी गई। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के अनुसार, उसने करीब छह साल पहले अपना सोशल ट्रांज़िशन शुरू किया था। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि संदिग्ध ने अकेले ही हमला किया, किसी साथी के शामिल होने के संकेत नहीं मिले हैं।
मेंटल हेल्थ हिस्ट्री: क्या खतरे के संकेत पहले से थे?
पुलिस जांच में सामने आया है कि संदिग्ध की मेंटल हेल्थ से जुड़ी पुरानी हिस्ट्री थी। ब्रिटिश कोलंबिया के मेंटल हेल्थ एक्ट के तहत उसे पहले भी कई बार असेसमेंट और ट्रीटमेंट के लिए रोका गया था। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने पिछले कुछ सालों में कई बार उसके परिवार के घर का दौरा किया था। इन दौरों का मकसद उसकी मानसिक स्थिति से जुड़ी चिंताओं को समझना था।
🚨 CONFIRMED: Authorities have identified the Tumbler Ridge school shooter in Canada as 17-year-old Jesse Strang.
Investigators say Strang had begun gender transition in his mid-teens and had been prescribed SSRIs. Officials are examining mental-health history and other factors… pic.twitter.com/d9VMXtcJBu— ᶠᵃⁿ Karoline Leavitt (@KLeavitNews) February 11, 2026
हथियार लाइसेंस और ज़ब्त की गई बंदूकें: सिस्टम में कहां चूक हुई?
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि संदिग्ध के घर से पहले भी हथियार ज़ब्त किए गए थे, लेकिन बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें वापस कर दिया गया। उसके पास हथियारों का लाइसेंस था, जो 2024 में एक्सपायर हो चुका था। मौके से पुलिस को एक लंबी बंदूक और एक मॉडिफाइड हैंडगन मिली है। यह मामला अब कनाडा के गन कंट्रोल लॉ और लाइसेंस सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
क्या स्कूल से पहले परिवार पर हमला हुआ था?
जांच में यह भी सामने आया है कि गोलीबारी की शुरुआत संदिग्ध के परिवार के घर से हुई थी। वहां उसकी 39 साल की मां और 11 साल के सौतेले भाई की लाशें मिलीं। पुलिस का मानना है कि इसके बाद ही वह स्कूल पहुंची और वहां फायरिंग की।
Canadian police identified the suspect in a high school shooting in Tumbler Ridge, British Columbia, as Jesse Van Rootselaar, an 18-year-old woman with mental health issues https://t.co/DVE1Z9eTfupic.twitter.com/SdcESBkTjH
— Reuters (@Reuters) February 11, 2026
स्कूल में कौन बने निशाना?
पुलिस के मुताबिक, स्कूल में मारे गए लोगों में एक 39 साल की टीचर, तीन 12 साल की लड़कियां, और 12 व 13 साल के दो छात्र शामिल हैं। दो पीड़ित अब भी अस्पताल में गंभीर हालत में हैं। मौके से एक लंबी बंदूक और एक मॉडिफाइड हैंडगन बरामद की गई।
देश शोक में: झंडे आधे झुके, संसद में मौन
इस घटना के बाद कनाडा भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपनी विदेश यात्रा रद्द की और 7 दिनों तक फेडरल इमारतों पर झंडे आधे झुके रखने का आदेश दिया। हाउस ऑफ कॉमन्स में कुछ देर का मौन रखा गया। किंग चार्ल्स समेत कई वैश्विक नेताओं ने भी संवेदना जताई।
कनाडा की सबसे खतरनाक शूटिंग में से एक?
टम्बलर रिज हमला कनाडा के इतिहास की सबसे खतरनाक मास शूटिंग में से एक है। कनाडा में अमेरिका के मुकाबले बंदूक से जुड़े कानून ज़्यादा सख़्त हैं, लेकिन लाइसेंस वाले नागरिकों को बैकग्राउंड चेक और सेफ्टी ट्रेनिंग के बाद हथियार रखने की इजाज़त है। 12 से 17 साल के नाबालिग भी निगरानी में रिस्ट्रिक्टेड लाइसेंस ले सकते हैं।
अप्रैल 2020 में, नोवा स्कोटिया में एक बंदूकधारी ने 13 घंटे तक चले हमले में 22 लोगों को मार डाला था। 1989 में, मॉन्ट्रियल के कोल पॉलीटेक्निक में देश की सबसे बुरी स्कूल शूटिंग में 14 महिलाओं की हत्या कर दी गई थी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

