केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर नेमाम सीट से लड़ेंगे। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को मतगणना होगी।

तिरुवनंतपुरम: केरल में चुनावी बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 47 उम्मीदवारों के नाम हैं। सबसे बड़ा नाम केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का है, जो नेമം सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा वट्टियूरकावु से आर. श्रीलेखा, मंजेश्वरम से के. सुरेंद्रन, बेपुर से के.पी. प्रकाश बाबू, कट्टाक्कडा से पी.के. कृष्णदास, कष़क्कूट्टम से वी. मुरलीधरन, त्रिशूर से पद्मजा और ओट्टापालम से मेजर रवि को टिकट दिया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि बाकी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कल या परसों कर दिया जाएगा।

इससे पहले CPI और CPM भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं। केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती और नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। केरल के साथ-साथ असम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को ही वोट डाले जाएंगे। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। केरल में जहां LDF लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, वहीं UDF सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है।

केरल चुनाव 2026 के लिए बीजेपी के 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

1. मंजेश्वरम - के. सुरेंद्रन

2. उदुमा - मनुलाल मेलोथ

3. कांजंगाड – बलराज एम

4. पय्यन्नूर – ए.पी. गंगाधरन

5. अष़ीक्कोड – के.के. विनोद कुमार

6. कन्नूर – सी. रघुनाथ

7. मानंतवाडी - पी. श्याम राज

8. सुल्तान बथेरी - कविता ए.एस.

9. वडकरा – एडवोकेट के. दिलीप

10. कुट्टियाडी – रामदास मणलेरी

11. नादापुरम – सी.पी. विपिन चंद्रन

12. कोइलांडी - सी.आर. प्रफुल कृष्णन

13. पेराम्ब्रा – एम. मोहनन मास्टर

14. बालुश्शेरी - सी.पी. सतीशन

15. एलत्तूर – टी. देवदास

16. कोझिकोड नॉर्थ – नव्या हरिदास

17. कोझिकोड साउथ – टी. रनीश

18. बेपुर – एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू

19. कुन्नमंगलम – वी.के. सजीवन

20. षोर्णूर – शंकु टी. दास

21. ओट्टापालम – मेजर रवि

22. मलम्पुष़ा – सी. कृष्णकुमार

23. पालक्काड - शोभा सुरेंद्रन

24. चेलक्करा – के. बालकृष्णन

25. मणलूर – एडवोकेट के.के. अनीश कुमार

26. त्रिशूर – पद्मजा वेणुगोपाल

27. इरिंजालक्कुडा – संतोष चेरक्कुलम

28. देविकुलम - एस. राजेंद्रन

29. पाला - शॉन जॉर्ज

30. वैक्कम - के. अजित

31. कांजिरप्पल्ली – एडवोकेट जॉर्ज कुरियन

32. पूंजार – पी.सी. जॉर्ज

33. अम्बलप्पुष़ा - अरुण अनिरुद्धन

34. हरिप्पाड - संदीप वाचस्पति

35. चेंगन्नूर – एम.वी. गोपकुमार

36. तिरुवल्ला - अनूप एंटनी जोसेफ

37. करुनागप्पल्ली – वी.एस. जितिन देव

38. कुन्नत्तूर - राजी प्रसाद

39. कोट्टारक्करा – आर. रश्मि

40. चात्तनूर – बी.बी. गोपकुमार

41. आट्टिंगल - एडवोकेट पी. सुधीर

42. नेदुमंगाड - युवराज गोकुल

43. कष़क्कूट्टम – वी. मुरलीधरन

44. वट्टियूरकावु – आर. श्रीलेखा

45. Nemom- राजीव चंद्रशेखर

46. पारश्शाला – एडवोकेट गिरीश नेय्यार

47. कट्टाक्कडा – पी.के. कृष्णदास