भोपाल की इन 2 खूबसूरत बहनों ने बर्बाद कर दी कई लड़कियों की जिंदगी, कारनामे होश उड़ा देंगे
Bhopal News : भोपाल से दो ब्यूटीशियन बहनों के बारे में खुलासा हुआ है जो नशा देकर लड़कियोॆ का रेप, धर्म परिर्वतन और जबरन शादी करवाती थीं। दोनों बहनों ने गलत धंधे से इतना पैसा कमाया कि वह झुग्गी से निकलकर आलीशान बंगले को खरीदकर उसमें रहने लगी थीं।

इन बहनों ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी
भोपाल से पुलिस ने ऐसी सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी। इतना ही नहीं इन बहनों पर रेप, देह व्यपार और धर्मांतरण जैसे संगीन आरोप लगे हैं। युवतियों के साथ एक युवक को भी रायसेन के बरेली से अरेस्ट किया है, जो उनके इन शर्मनाक कामों में बराबर साथ देता था।
ब्यूटी पार्लर की आड़ में करतीं शर्मनाक काम
पुलिस गिरफ्त में आईं इन दोनों बहनों के नाम अमरीन उर्फ माहिरा और अफरीन हैं। जो भोपाल के बागसेवनिया में रहने वाली हैं और वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थीं। दोनों बहनों और युवक सहित छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने तीनों के खिलाफ रेप और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने को लेकर मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उनको गिरफ्तार किया गया।
नौकरी पर रख पब-लाउंज में ले जाती थीं
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अमरीन और अफरीन ने पहले उसे नौकरी पर रखा और फिर उसको पैसों का लालच देकर उसका रेप कराया और धर्म परिवर्तन कराकर अपने भाई से शादी करा दी। इतना ही नहीं उसे दोनों ने मिलकर ड्रग्स की लत भी लगा दी। पीड़िता ने कहा कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। जबरन मुझसे शारीरिक संबंध बनवाते और पैसा कमाती थीं।
दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद में सप्लाई करती थीं लड़कियां
दोनों बहनें और साथी चंदन यादव पर आरोप है कि वह ऐसी लड़कियों को अपने स्पा में हायर करती थीं, जो आर्थिक रूप से परेशान रहतीं। वह इन लड़कियों की मदद करने के बहाने उन पर गलत काम करने का दबाव बनाती थीं। इतना ही नहीं वह इन लड़कियों को अमीरों को सप्लाई कर मोटी रकम वसूलती थीं। सेक्स रैकेट एमपी के अलावा गुजरात, दिल्ली- मुंबई और छत्तीसगढ़ तक फैला रखा था।
ड्रग्स और सेक्स रैकेट से कमाया खूब पैसा
अमरीन और अफरीन ने गलत धंधे से इतना पैसा कमाया कि वो रईसों से लाइफ जीनी लगी थीं। दोनों झुग्गी में रहती थीं, लेकिन बाद में भोपाल के सबसे पॉश इलाके आशिमॉ माल के पीछे रॉयल सिटी में आलीशॉन बंगला में रहने लगी थीं। वह अपनी लग्जरी लाइफ दूसरी गरीब और बेरोजगार लड़िकयों को दिखाकर अपनी तरफ आकर्षित करती थीं। फिर धर्म परिवर्तन कराती और उनसे देह व्यपार कराने लगतीं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
