MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • विशाखापट्टनम के हैवान का कबूलनामा, पुलिस को बताया मोहब्बत में क्यों जल्लाद बना नेवी कर्मचारी

विशाखापट्टनम के हैवान का कबूलनामा, पुलिस को बताया मोहब्बत में क्यों जल्लाद बना नेवी कर्मचारी

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम पुलिस ने एक ऐसे जल्लाद को गिरफ्तार किया है। जिसने अपनी मोहब्बत का मर्डर करके लाश के टुकड़े करके फ्रिज में रख दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी भारतीय नौसेना में कर्मचारी है। 

3 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Mar 30 2026, 09:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

कौन है विशाखापट्टनम का आरोपी नेवी का कर्मचारी

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से क्राइम का जो मामला सामने आया है, उसने इंसानियत और क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। लोग यही बातें कर रहे हैं कि भारतीय नौसेना (नेवी) में काम करने वाला शख्स आखिर इतना बेरहम कैसे हो सकता है, जिसने अपनी ही गर्लफ्रेंड को ऐसी भयानक मौत दी कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। जल्लाद ने पुलिस के सामने जुर्म कबूलते हुए जो डरावनी कहानी बयां कि है वह सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। बता दें कि आरोपी इंडियन नेवल शिप (INS) डेगा में तैनात एक टेक्निशियन है।

26
Image Credit : X

फ्रीजर में धड़ और आग में खोपड़ी

दरअसल, प्रेमिका का कत्ल करने वाला यह हैवान 35 साल का चिंतादा रविंद्र है। जिसने रविवार 29 मार्च को अपनी प्रेमिका मोनिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने मर्डर के बाद शव के कई टुकड़े किए। इसके बाद पुलिस स्टेशन गया और कहा मैंने मोनिका को मार डाला है, लाश फ्रिज में रखी है, जाकर उठा लीजिए। 

Related Articles

Related image1
‘श्रद्धा वॉकर केस’ की याद दिलाता कांड, विशाखापत्तनम मर्डर की कहानी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
Related image2
विशाखापत्तनम हत्याकांड: 6 लोगों की नृशंस हत्या के दोषी को मिली मौत की सजा, सच्चाई की हुई जीत
36
Image Credit : X

सिर, हाथ और पैर को धड़ से किया अलग

आरोपी ने अपना अपराध कबूलते हुए बताया कि उसने पहले तो गला घोंटकर मोनिका की हत्या की। फिर ऑनलाइन चाकू मंगवाया। इसके बाद सिर, हाथ और पैर को धड़ से अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया और धड़ को फ्रिज में रखा। वहीं खोपड़ी को आग में जला दिया।

46
Image Credit : X

आरोपी ने खुद सुनाई अपनी लव स्टोरी

आरोपी रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह एक डेटिंग एप के जरिए मोनिका से 2021 में मिला था। धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर मिलने लगे। दोनों अक्सर विशाखापट्टनम के अलग-अलग स्थानों जैसे पार्क और थिएटर में मिलते थे। लेकिन इसी बीच मैंने 2024 में दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब मोनिका को शादी के बारे में पता चला तो वह मेरी बीवी को हमारे बारे में बताने की धमकी देने लगी थी। वो आए दिन घर पर मिलने आने लगी थी।

56
Image Credit : Asianet News

लाश को सब्जी-भाजी की तरह काट दिया

आरोपी ने बताया कुछ दिन पहले पत्नी अपने मायके चली गई। इसी का फायदा उठाकर मैंने मोनिका को मिलने के लिए घर बुलाया। पहले तो दोनों में विवाद हुआ और फिर रविंद्र ने मोनिका की हत्या कर दी। आरोपी के मन में इतना गुस्सा था कि लाश को सब्जी-भाजी की तरह कई टुकड़े कर दिए।

66
Image Credit : Asianet News

मोनिका के मर्डर की पूरी प्लानिंग कर रखी थी

पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसने मोनिका के मर्डर की पूरी प्लानिंग कर रखी थी। तभी तो आरोपी ने शव के टुकड़े करने के लिए ऑनलाइन चाकू मंगवाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगे की मामले की जांच शुरू कर दी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
“होर्मुज खोलो, नहीं तो सब उड़ा देंगे…” डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी
Recommended image2
Now Playing
Mainpuri News: महिला किसान को निकालने थे 45000, अकाउंट का बैलेंस देख उड़ गए होश
Recommended image3
Now Playing
Nitish Kumar का इस्तीफा : तेजस्वी यादव से लेकर विजय कुमार तक... क्या-क्या बोले बिहार के नेता
Recommended image4
Now Playing
Amit Shah on Naxalism : 'पूरी व्यवस्था को नकारकर हथियार उठा लोगे? ऐसे कैसे चलेगा'
Recommended image5
जापान से बेंगलुरु लौटी महिला का पोस्ट वायरल, बोलीं- टेक्नोलॉजी से ज्यादा इस बात ने किया हैरान
Related Stories
Recommended image1
‘श्रद्धा वॉकर केस’ की याद दिलाता कांड, विशाखापत्तनम मर्डर की कहानी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
Recommended image2
विशाखापत्तनम हत्याकांड: 6 लोगों की नृशंस हत्या के दोषी को मिली मौत की सजा, सच्चाई की हुई जीत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved