- Home
- News
- कहानी वायरल: पेरेंट्स पैसे खर्च कर देंगे, इस डर से 10 साल की बच्ची ने गिफ्ट के पैसों से सोना खरीदा और बन गई लखपति
कहानी वायरल: पेरेंट्स पैसे खर्च कर देंगे, इस डर से 10 साल की बच्ची ने गिफ्ट के पैसों से सोना खरीदा और बन गई लखपति
चीन की एक 10 साल की बच्ची ने, इस डर से कि उसके माता-पिता गिफ्ट में मिले पैसे खर्च कर देंगे, उन पैसों से सोना खरीद लिया. सोने की कीमतों में भारी उछाल के कारण, उसके इस समझदारी भरे निवेश ने उसे अब लाखों का मुनाफा दिलाया है.

चीन की 10 साल की बच्ची की समझदारी वायरल हो रही है. चीनी नए साल पर गिफ्ट में मिले पैसों को बचाने का उसका आइडिया कमाल का है, जिसने सबको हैरान कर दिया है.
उसे डर था कि मम्मी-पापा वो पैसे खर्च कर देंगे, इसलिए उसने सोना खरीदकर रख लिया. अब वही सोना उसे लाखों रुपए का मुनाफा दिला रहा है.
यह बच्ची उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के लैंगफैंग शहर की रहने वाली है. उसने 2023 से सोना खरीदना शुरू किया था. हर साल उसे गिफ्ट में करीब 4,000 युआन (लगभग 48,000 रुपये) मिलते थे.
उसे चिंता थी कि माता-पिता उसके पैसे घर के खर्च में इस्तेमाल कर लेंगे. इसी वजह से उसने सोना खरीदने का फैसला किया. उसने पैसों से सोना खरीदकर जमा करना शुरू कर दिया.
बच्ची की मां के मुताबिक, जब बेटी ने पहली बार सोना खरीदा, तो कीमत करीब 460 युआन (₹5,500) थी. इस साल फरवरी तक, यह बढ़कर 1,100 युआन (₹13,000) प्रति ग्राम हो गई.
अब तक बच्ची ने करीब 30 ग्राम सोना जमा कर लिया है. खास बात यह है कि उसने या उसके परिवार ने इसे बेचा नहीं है. उसका प्लान आगे भी गिफ्ट के पैसों से सोना खरीदने का है.
चीन में पिछले एक साल से सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल कीमत 60% बढ़ी थी, और इस साल के पहले महीने में ही यह 30% और बढ़ गई.
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।