नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उनकी उम्र 70 साल हो गई है। पीएम मोदी ने लिखा, "जन्मदिन पर मैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता दीदी को शुभकामनाएं देता हूं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

 

Scroll to load tweet…

 

ममता बनर्जी के बारे में 10 खास बातें

1- ममता बनर्जी 15 साल की उम्र में राजनीति में आ गईं थीं। उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

2- ममता ने कोलकाता ट्रैफिक लाइट पर रवींद्र संगीत की शुरुआत की थी। इससे सार्वजनिक स्थानों पर टैगोर के संगीत को बढ़ावा मिला।

3- उन्हें नेचर फोटोग्राफी का शौक है। वह अक्सर हिमालय की तराई और मेदिनीपुर के जंगलों में जाती हैं।

4- बंगाल की सीएम चित्रकार भी हैं। उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों के लिए धन जुटाने हेतु अपनी कलाकृतियां बेची हैं।

5- ममता को सादा जीवन पसंद है। वह सीएम होते हुए भी अपने बचपन के घर में रहती हैं।

6- ममता को मुरमुरे और चाय पसंद है। वह कभी-कभी आलूर चॉप जैसे तले हुए स्नैक्स भी खा लेती हैं।

7- बनर्जी ने कई पुस्तकें लिखी हैं। वह अपनी सहज कविता और तुकबंदियों के लिए जानी जाती हैं।

8- ममता फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनता के साथ सक्रिय रूप से जुड़ती हैं। चुनाव प्रचार के दौरान फेसबुक 360 जैसे टूल्स इस्तेमाल करती हैं।

9- ममता स्थानीय कारीगरों की सहायता करती रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जाने पर वह स्थानीय हस्तशिल्प खरीदती हैं। लोक कलाकारों को देने के लिए अपने साथ छुट्टे पैसे रखती हैं।

10- ममता को अक्सर पश्चिम बंगाल के पारंपरिक वस्त्र धनेखली कपड़े से बनी सफेद साड़ियां पहने देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी ने किया नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, ट्रेन में बच्चों से की बातें