- Home
- National News
- फिर लौट रही है हीटवेव, कांडला में पारा 45.6 डिग्री, जानें भारत के 26 शहरों का तापमान
फिर लौट रही है हीटवेव, कांडला में पारा 45.6 डिग्री, जानें भारत के 26 शहरों का तापमान
गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी। कांडला में पारा 45.6°C पहुंचा। IMD ने फिर से हीटवेव की चेतावनी दी है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
हीटवेव का कहर, जला रहा है सांसे
देश के कई राज्यों में इस समय झुलसाने वाली गर्मी का दौर जारी है। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है।
कांडला बना सबसे गर्म शहर–45.6°C
गुजरात के कांडला में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
राजकोट: 45.2°C
अमरेली: 44.3°C
सुरेंद्रनगर: 43.8°C
पोरबंदर: 43°C (सामान्य से 8.8°C ज्यादा)
राजस्थान में भी जला रहा सूरज
राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है।
पिलानी: 44.9°C
फालौदी: 43.8°C
चुरू: 43.5°C
बीकानेर: 43.4°C
जयपुर: 43°C
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप
महाराष्ट्र के अकोला में: 43.7°C
जलगांव: 43.7°C
मालेगांव: 43.2°C
मध्य प्रदेश के रतलाम में 44.2°C
होशंगाबाद: 43.2°C
दिल्ली में भी चार जगहों पर हीटवेव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चार प्रमुख मौसम केंद्रों पर हीटवेव की स्थिति दर्ज की गई है। लोगों को तेज धूप और लू के कारण घर से बाहर निकलना भारी पड़ रहा है।
IMD का पूर्वानुमान
14-15 अप्रैल से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में फिर हीटवेव लौट सकती है। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल को 2025 की पहली हीटवेव चेतावनी जारी की थी। तब से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है, जिससे अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के केस बढ़ने लगे हैं।
पिछले साल के आंकड़े डरावने
2024 में भारत में हीटवेव ने भयानक कहर बरपाया था। 42,000 संदिग्ध मरीज सामने आए। 143 मौतें दर्ज की गईं। इस बार भी हालात गंभीर बनते दिख रहे हैं, जिससे समय रहते एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।
खुद को हीटवेव से कैसे बचाएं?
दिन के समय बाहर निकलने से बचें।
हल्के, ढीले और कॉटन कपड़े पहनें।
खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।