एएसआई की सर्वे टीम ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी जेम्स प्रिंसेप द्वारा 1832 में तैयार किए गए आदि विश्वेश्वर मंदिर के नक्शे के आधार पर तीन गुंबद और उनके नीचे मुख्य हॉल, तहखाने का सर्वे कर रहा है।
- Home
- National News
- Gyanvapi ASI Survey: ASI का सर्वे जारी, बेहद काम का साबित हो रहा ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी का नक्शा
Gyanvapi ASI Survey: ASI का सर्वे जारी, बेहद काम का साबित हो रहा ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी का नक्शा
;Resize=(380,220))
Gyanvapi ASI Survey Live. वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे 6ठें दिन भी शुरू हो चुका है। अब तक पांच दिनों का सर्वे पूरा हुआ है। 8 अगस्त को मस्जिद के तहखाने को खोला गया। जहां हिंदू पक्ष का दावा है कि वहां हिंदू देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां रखी गई हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
1832 के नक्श पर विश्वेश्वर मंदिर का सर्वे
लंच के बाद फिर शुरू होगा एएसआई का सर्वे
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की टीम मौजूद है। इसके साथ ही हिंदू पक्षकार और मुस्लिम पक्षकार भी मौजूद हैं। लंच के बाद फिर से सर्वे का काम शुरू होगा। 8 अगस्त को सर्वे का 6ठां दिन है।
साक्ष्यों की हो रही है जांच
मंदिर पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का कहना है कि एएसआइ की टीम बारीकी से ज्ञानवापी कैंपस का सर्वे कर रही है। हर जगह जाकर साक्ष्यों की जांच कर रही है। सर्वे पूरा होने में समय लगेगा। यह उम्मीद करना उचित नहीं कि हर दिन कोई नई बात सामने आएगी। सर्वे पूरा होने पर रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी।
शाम 5 बजे तक होगा सर्वे
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष की याहचिकाकर्ता रेखा पाठक ने बताया कि तहखाना खुल सकता है और हम इसे लेकर उत्साहित हैं। हमारा काम निगरानी करना है। सर्वे सुबह 8 बजे शुरू हो चुका है शाम 5 बजे तक चलेगा।