MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगसरी जो बनीं Miss World 2025, जानें ब्रेस्ट कैंसर से नाता

कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगसरी जो बनीं Miss World 2025, जानें ब्रेस्ट कैंसर से नाता

Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। शनिवार को हैदराबाद के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित समापन समारोह में मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया।

2 Min read
Vivek Kumar Published : May 31 2025, 11:38 PM
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : X-@INC_Ponguleti

इथियोपिया की हासेट डेरेजे प्रथम रनर-अप रहीं। पोलैंड की माजा क्लाजदा दूसरी रनर-अप रहीं। मार्टीनिक के ऑरली जोआचिम ने टॉप 4 में जगह बनाया।

25
Asianet Image
Image Credit : X-@TelanganaCMO

ओपल सुचाता चुआंग्सरी फुकेत में पली-बढ़ी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय संबंध की छात्रा और मॉडल हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता की समर्थक हैं। 16 वर्ष की उम्र में उन्हें अपने ब्रेस्ट में एक गांठ का पता चला था। इसने उन्हें थाईलैंड में ब्रेस्ट कैंसर और इसके जल्द पता लगाने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

प्रियंका चोपड़ा ने किया मिस वर्ल्ड का शॉकिंग खुलासा, बताया नमस्ते पोज का छुपा सच!
प्रियंका चोपड़ा ने किया मिस वर्ल्ड का शॉकिंग खुलासा, बताया नमस्ते पोज का छुपा सच!
कौन हैं ध्रुवी पटेल, जिन्होंने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब
कौन हैं ध्रुवी पटेल, जिन्होंने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब
35
Asianet Image
Image Credit : X-@INC_Ponguleti

ओपल ने मैक्सिको सिटी में अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। वह तीसरे स्थान पर रहीं थीं। बाद में उनका तीसरा रनर-अप का दर्जा रद्द कर दिया गया। क्योंकि उन्होंने 12 महीने का मिस यूनिवर्स थाईलैंड का शासन पूरा करने से पहले मिस वर्ल्ड थाईलैंड 2025 का खिताब स्वीकार कर लिया था।

45
Asianet Image
Image Credit : Instagram-tridenthyderabad

मिस वर्ल्ड 2025 में दुनिया भर से 108 प्रतियोगियों ने भाग लिया। भारत का प्रतिनिधित्व मॉडल नंदिनी गुप्ता ने किया। वह मिस वर्ल्ड 2025 के खिताब की दौड़ में टॉप 20 में जगह बनाने में सफल रहीं।

55
Asianet Image
Image Credit : Instagram-tridenthyderabad

72वें मिस वर्ल्ड के फिनाले की मेजबानी स्टेफनी डेल वैले (मिस वर्ल्ड 2016) ने की। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए पारंपरिक भारतीय लहंगा पहना था। इस भव्य कार्यक्रम में जैकलीन फर्नांडीज और ईशान खट्टर ने भी प्रस्तुति दी।72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अभिनेता सोनू सूद शामिल थे, जिन्हें मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड भी मिला।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
राष्ट्रीय समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved