Delhi dust storms: दिल्ली में शुक्रवार शाम को तेज धूल भरी आंधी चली। इसके साथ ही आसमान में बादलों की मोटी चादर छा गई। आंधी के चलते कई पेड़ गिर गए हैं। कई पोल सड़क पर गिर गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाली फ्लाइट सर्विस आंधी के चलते प्रभावित हुई है। 15 फ्लाइट डाइवर्ट किए गए हैं। कई फ्लाइट को उड़ान भरने में देर हुई है। रात 9 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

 

Scroll to load tweet…

 

पूर्वी दिल्ली में तेज आंधी के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। यात्रियों को अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है। मौसम में आए अचानक बदलाव को देखते हुए IMD (India Meteorological Department) ने रात 9 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कई इलाकों में आंधी के चलते पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। कई जगह पेड़ भी गिरे हैं। सड़क पर मलबा होने से यातायात बाधित हुआ है। आंधी के वक्त धूल और मलबा उड़ने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

 

Scroll to load tweet…

 

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 

Scroll to load tweet…

 

दिल्ली में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है हवा

IMD के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान दिल्ली, NCR, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में बिजली गिर सकती है। तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज तूफान आने की संभावना है। ओला गिरने की भी आशंका है। IMD ने लोगों से इस दौरान घर में रहने की अपील की है। पूरे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।