सार

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड दूरदर्शन और YouTube पर लाइव देखें। सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ध्वजारोहण करेंगी और प्रधानमंत्री पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस साल की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है।

India Republic Day Parade 2025: हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी को भारत हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। 26 जनवरी को मनाए जाने वाले इस राष्ट्रीय पर्व का मुख्य आकर्षण नई दिल्ली में होने वाला परेड है। आप इसे घर बैठे देख सकते हैं। इसे टीवी पर दूरदर्शन द्वारा लाइव टेलिकास्ट किया जाता है।

गणतंत्र दिवस परेड ऑनलाइन कहां देखें?

आप 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड को दूरदर्शन के YouTube चैनल पर देख सकते हैं। आप इसे ऑल इंडिया रेडियो के YouTube चैनल पर भी देख सकते हैं। सरकारी वेबसाइट और YouTube चैनल भी इस कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीम करेंगे। आप इसे https://www.youtube.com/watch?v=_5z4iBEomVo पर क्लिक कर भी देख सकते हैं।

क्या है गणतंत्र दिवस 2025 परेड का समय?

गणतंत्र दिवस परेड का लाइव कवरेज 26 जनवरी की सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। यह कार्यक्रम कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

कहां के कहां तक निकलता है गणतंत्र दिवस परेड?

गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन (राष्ट्रपति भवन) के पास रायसीना हिल से शुरू होकर, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट से होते हुए लाल किले तक निकलता है। इसमें भारतीय सेना की क्षमता का प्रदर्शन किया जाता है। परेड में तीनों सेनाओं की भागीदारी होती है।

क्या है गणतंत्र दिवस का थीम?

गणतंत्र दिवस 2025 समारोह का थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि हैं। वह भारत आ गए हैं।