आईपीएल 2025 जीत के बाद RCB के स्वागत में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 लोगों की मौत। हजारों फैंस की भीड़ में हादसा।

RCB IPL 2025 Victory Celebrations: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने के चलते 11 लोगों की मौत हुई। गृह मंत्री परमेश्वर ने इसकी पुष्टि की है। 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 की हालत बहुत गंभीर है। भगदड़ के बाद भी हजारों लोग स्टेडियम के बाहर जुटे हुए हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार की रात आईपीएल 2025 खिताब जीता था। RCB की टीम बुधवार को बेंगलुरु आई। विराट कोहली और उनकी टीम का भव्य स्वागत किया गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने के बाद भी समारोह हुआ। 

चिन्नास्वामी स्टेडियम RCB के फैन्स से पूरा भर गया था। बहुत से लोग स्टेडियम के गेट पर खड़े थे। हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। सब खिलाड़ियों की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने भीड़ को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। लाठी चलाई और गेट बंद कर दिया। इस दौरान लोग दीवार फांदकर स्टेडियम में जाने की कोशिश करते दिखे। इसी अफरा-तफरी के बीच भगदड़ मच गई। 

 

Scroll to load tweet…

 

कर्नाटक विधानसभा में खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, खुली बस पर नहीं हुए सवार

पहले विक्ट्री परेड के लिए खुली बस पर खिलाड़ियों के सवार होने की तैयारी थी, लेकिन बेंगलुरु की ट्रैफिक को देखते हुए ऐसा नहीं किया गया। विधानसभा परिसर में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। यहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खिलाड़ियों से मिले। इसके बाद टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम गई।

 

Scroll to load tweet…