MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • भारत जोड़ो यात्रा: तिरंगा फहराने के साथ ही राहुल-प्रियंका दिखे मस्ती के मूड में, घुटनों के दर्द ने दूर किया अहंकार

भारत जोड़ो यात्रा: तिरंगा फहराने के साथ ही राहुल-प्रियंका दिखे मस्ती के मूड में, घुटनों के दर्द ने दूर किया अहंकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां 'भारत जोड़ो यात्रा शिविर स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसके बाद अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मजेदार स्नोबॉल फाइट की। यानी भाइ-बहन ने बर्फबारी का आनंद उठाया

Amitabh Budholiya | Updated : Jan 30 2023, 01:54 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

श्रीनगर(Srinagar). कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां 'भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra camp) शिविर स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसके बाद अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मजेदार स्नोबॉल फाइट की। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा- आज जो राजनीति देश में चल रही है उससे देश का भला नहीं होगा,  ये तोड़ने-बांटने, नफरत की राजनीति है। मेरी उम्मीद है ये नफरत खत्म होगी और प्रेम ही सबको जोड़ेगा। 

राहुल गांधी ने इस मौके पर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा-चार बच्चे मेरे पास आए। वे भिखारी थे और उनके पास कपड़े नहीं थे...मैंने उन्हें गले लगाया...वे ठंड से कांप रहे थे। शायद उनके पास खाना नहीं था। मैंने सोचा कि अगर वे जैकेट या स्वेटर नहीं पहने हैं, मुझे भी वही नहीं पहनना चाहिए।

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने हिंसा देखी और सही है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, अमित शाह जी और आरएसएस के लोगों ने हिंसा नहीं सही है। वह डरते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में चार दिन पैदल चले, बीजेपी का कोई नेता पैदल नहीं चल सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि वे डरते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि शुरुआत में उन्हें थोड़ा अहंकार आ गया था कि रास्ता आसान होगा। चलना मुश्किल काम नहीं होगा। लेकिन बाद में बात बदल गई। राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी के 5-7 दिन बाद घुटने में दिक्कत होने लगी थी। तब सारा अहंकार धराशाई हो गया था। तब मन में आया कि आगे कैसे चल पाऊंगा? राहुल गांधी ने कहा कि पर मैंने किसी न किसी तरीके से यह काम पूरा कर लिया। दर्द कैसे भी करके सह लिया।
 

27
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

भाई-बहन ने बर्फबारी का आनंद उठाया। सफेद टी-शर्ट और बिना आस्तीन की जैकेट पहने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने शहर में ताजा बर्फबारी के बीच यात्रा की समाप्ति को को मार्क करने के लिए राष्ट्रगान की धुन पर पंथाचौक में शिविर स्थल पर झंडा फहराया।

37
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

भारत यात्रियों को एक संक्षिप्त संबोधन में गांधी ने 136 दिवसीय पैदल मार्च के माध्यम से उनके प्यार, स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। यात्रा पिछले साल 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

47
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

गांधी भाई-बहन बाद में मौलाना आज़ाद रोड पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-ये यात्रा चुनाव जीतने या कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि नफ़रत के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए निकाली गई।

57
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

यहां  एक और ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया था। इसके बाद राष्ट्रगान बजाया गया। 

67
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

श्रीनगर में सुबह से ही बर्फबारी हो रही थी, बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने उत्साहित दिखे।

यह भी पढ़ें-नस्लीय हिंसा: पोलैंड में कुछ दिन के अंदर दूसरा मर्डर, ऑस्ट्रेलिया में 'तिरंगा यात्रा' खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने किया हमला

77
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

इससे पहले रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा था कि आर्टिकल 370 पर उनका स्टैंड क्लियर है। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-गुजरात दंगों पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, तय होगा बैन सही या गलत

Amitabh Budholiya
About the Author
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories