Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सूर्यास्त के साथ विश्राम के लिए रूकी, सुबह फिर शुरू होगी यात्रा, 55 साल बाद 2 दिन की यात्रा

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सूर्यास्त के साथ विश्राम के लिए रूकी, सुबह फिर शुरू होगी यात्रा, 55 साल बाद 2 दिन की यात्रा

Jagannath Puri Rath Yatra: महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को सूर्यास्त के साथ विश्राम के लिए रोक दी गई। पहले दिन की यात्रा पूर्ण होने पर प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ, रोक दिए गए हैं। महाप्रभु की पूजा रविवार को रथों पर ही होगी। 

Dheerendra Gopal | Published : Jul 07 2024, 10:02 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Getty

सूर्यास्त के साथ ही पहले दिन की यात्रा पूर्ण हुई। प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ, रोक दिए गए हैं। महाप्रभु की पूजा रविवार को रथों पर ही होगी। सोमवार सुबह भी रथों पर ही पूजा होगी। सुबह नियमित पूजा-पाठ के बाद महाप्रभु का रथ आगे यात्रा के लिए बढ़ेगा। रविवार को लाखों भक्तों ने महाप्रभु के रथ को खींचा। इसमें राष्ट्रपति भी शामिल रहीं। लाखों लोग रथ को खींचने के लिए पहुंचे थे इसलिए यह यात्रा रूकरूक कर आगे बढ़ रही थी।

26
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

रविवार को दो दिनी रथ यात्रा की शुरूआत भगवान की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। रथयात्रा शुरू होने के पहले पुरी के राजा दिव्य सिंह देव ने छोरा पोहरा परंपरा की रस्में अदा की। इस परंपरा के तहत उन्होंने सोने के झाडू से रथों को आगे से बुहारा लगाया और जल छिड़का। फिर रथयात्रा शुरू हुई।

36
Asianet Image
Image Credit : Getty

रथयात्रा में सबसे आगे भगवान बलभद्र का रथ चल रहा है। इसके बाद बीच में बहन सुभद्रा का रथ है। सबसे आखिर में भगवान जगन्नाथ का रथ चलेगा। महाप्रभु जगन्नाथ का रथ सबसे ऊंचा है। भगवान बलभद्र अपने रथ तालध्वज और देवी सुभद्रा पद्मरथ में और जगन्नाथ जी अपने रथ नंदीघोष में विराजित होकर चल रहे। रथों को सूर्यास्त तक ही खिंचे जाने की परंपरा है।

46
Asianet Image
Image Credit : Getty

सूर्यास्त होने पर रथ जहां तक पहुंचे वहीं रोक दिए गए। रथों पर ही भगवान का नित्य पूजा किया जाएगा। संध्या आरती होगी, इसके बाद भगवान का भोग लगाया जाएगा। फिर शयन आरती होगी। सोमवार सुबह फिर से रथ खींचे जाएंगे और शाम तक महाप्रभु, गुंडिचा मंदिर पहुंच जाएंगे।​​​​​

56
Asianet Image
Image Credit : Getty

महाप्रभु के रथयात्रा के दौरान पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने भगवान जगन्नाथ की पूजा और दर्शन किए। इसके बाद पुरी के गजपति महाराजा ने भगवान की पूजा की। गजपति महाराजा को जगन्नाथ जी का प्रमुख सेवक माना जाता है।

66
Asianet Image
Image Credit : Getty

भगवान जगन्नाथ के रथ की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिक्रमा की। यात्रा में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

जब अहमदाबाद की सड़कों पर निकले भगवान जगन्नाथ, तो देखते ही बना भव्य नजारा

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
जगन्नाथ रथ यात्रा
 
Recommended Stories
Top Stories