01:52 PM (IST) Jul 07
शादी के बाद प्रीतभोज, सालियों ने की हंसी-ठिठोली

शीदी की रस्में पूरी होने के बाद प्रीतिभोज का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी मेहमानों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं दूल्हा बने भगवंत मान को शादी के दौरान सालियों की डिमांड भी पूरी करनी पड़ी। इस दौरान जीजा-सालियों के बीच जमकर हंसी मजाक चला। बाद में भगवंत मान ने सोने की अंगूठी और पैसे देकर सालियों से पीछा छुड़ाया। 

12:52 PM (IST) Jul 07
केजरीवाल ने निभाई पिता की भूमिका, शादी संपन्न

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विवाह कार्यक्रम (आनंद कारज) चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की भूमिका का निर्वहन किया। इस दौरान परिवार के कुछ खास सदस्य ही मौजूद रहे।

12:28 PM (IST) Jul 07
शादी की रस्में जारी...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और 32 वर्षीय डा. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में जारी हैं। इस मौके पर सीएम भगवंत मान की मां, बहन व परिवार के सदस्यों के अलावा राघव चड्ढा, दिल्ली सीएम केजरीवाल भी मौजूद हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शादी समारोह में मौजूद हैं। 

12:16 PM (IST) Jul 07
शादी की रस्म में शामिल हुए केजरीवाल

पंजाब सीएम भगवंत मान की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। रस्म के दौरान दूल्हे को शादी के लिए ले जाने की रस्म में राघव चड्ढा और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी शामिल हुए। वहीं शादी की रस्में बाबा बलबीर सिंह बुड्ढा दल और संत बारन वाले मनमोहन सिंह की ओर से कराई जा रही हैं। 

11:58 AM (IST) Jul 07
दुल्हन ने ट्विट किया फोटो

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। वह हरियाणा की रहने वाली डा. गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। डा. गुरप्रीत कौर ने अपने ट्विटर पर आज की पहली तस्वीर शेयर की और लिखा दिन शगनां दा चढ़िया...

 

11:49 AM (IST) Jul 07
ये हैं खास मिठाईयां

कोई भी भोजन बिना मिठाईयों के पूरा नहीं होता, इसलिए सीएम की शादी में खास मिठाईयां बनी हैं। इसमें फ्रेश फ्रूट ट्रिफल, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई, ड्राई फ्रूट रबड़ी परोसी जाएगी।

11:45 AM (IST) Jul 07
लजीज व्यंजन हुए हैं तैयार

पंजाब के सीएम भगवंत मान के विवाह समारोह के लिए विशेष प्रकार के लजीज डिशेश भी तैयार की गई हैं। जानकारी के अनुसार इंडियन व इटैलियन कूजिन में कढ़ाई पनीर, तंदूरी कुल्छे, दाल मखनी, नवरत्न बिरयानी, मौसमी सब्जियां, स्टफ्ड कोफ्ता, लसंगा सिलिकानो और बुर्रानी रायता का स्वाद मिलेगा।


 

11:40 AM (IST) Jul 07
चंडीगड़ पहुंचे केजरीवाल, राघव चड्ढा ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। वे दिन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह समारोह में शामिल होंगे। वहीं आप नेता राघव चड्ढा ने भगवंत मान के साथ तस्वीर शेयर करके बधाई दी है।
 

11:09 AM (IST) Jul 07
अरविंद केजरीवाल मोहाली पहुंचे

आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी में शामिल होने के लिए मोहाली पहुंचे हैं। वे जो चंडीगढ़ में होने वाले शादी समारोह में शामिल होंगे। केजरीवाल ने कहा कि वह आज एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, मैं उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। 

10:42 AM (IST) Jul 07
आज चंडीगढ़ में समारोह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी आज चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर संपन्न होगी। जिसकी तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। भगवंत मान का तलाक करीब 6 साल पहले हो चुका है और उनकी पहली पत्नी व बच्चे अमेरिका में रहते हैं।