MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • Photos नंदी और भगवान शिव के महाशूल की हुई प्राण प्रतिष्ठा, आदियोगी और नागा मंदिर के साथ अब लोग कर सकेंगे दर्शन

Photos नंदी और भगवान शिव के महाशूल की हुई प्राण प्रतिष्ठा, आदियोगी और नागा मंदिर के साथ अब लोग कर सकेंगे दर्शन

Nandi and Lorad Shiva's Mahashul Pran Pratistha: मकर संक्रांति के अवसर पर बेंगलुरु के पास भगवान शिव के महाशूल और नंदी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अब सद्गुरु सन्निधि बेंगलुरु में आदियोगी और नागा मंदिर के साथ नंदी और महाशूल के दर्शन भी लोग कर सकेंगे।

 

Dheerendra Gopal | Published : Jan 15 2024, 09:34 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

सोमवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सद्गुरु ने बेंगलुरु के पास चिक्कबल्लापुर स्थित सद्गुरु सन्निधि में पूजन कार्यक्रम के दौरान पूरे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा को कराया गया। भगवान शिव के त्रिशूल महाशूल और ध्यानमय अवस्था के प्रतीक नंदी की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग एकत्र हुए। अब 112 फीट की आदियोगी प्रतिमा के साथ 21 फीट ऊंचे नंदी और 54 फीट महाशूल भी सद्गुरु सन्निधि परिसर की सुंदरता और शोभा बढ़ाएंगे।

25
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिभागियों ने नंदी को तेल का अर्पण किया। इसके बाद नए पवित्र स्थानों को सार्वजनिक दर्शन के लिए भी खोल दिया गया। दिन भर चलने वाले पारंपरिक उत्सवों में सद्गुरु सन्निधि क्षेत्र के स्थानीय समुदायों की भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

35
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान मधेश्वर के भक्तों ने पहली बार आदियोगी प्रतिमा के सामने एक पारंपरिक कर्नाटक कला रूप कामसले का पहली बार प्रदर्शन किया। पौराणिक काल से प्रचलित 'कामसले' एक पीतल निर्मित संगीत वाद्ययंत्र है, जो जोड़े में बजाया जाता है। इसकी लयबद्ध धुन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

45
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

महाशूल (शिव का त्रिशूल) के बारे में बोलते हुए सद्गुरु ने बताया कि पूरी सृष्टि तीन पहलुओं की अभिव्यक्ति है - सृजन, रख रखाव और विनाश। भारतीय संस्कृति में, हम इन तीन शक्तियों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश कहते हैं। ब्रह्मा उत्पत्ति के बारे में हैं, विष्णु अस्तित्व के व्यवस्था के बारे में हैं, और शिव विस्मृति के बारे में हैं। हालांकि, यदि आप काफी गहराई में जाएं तो ये तीनों एक ही हैं क्योंकि सृजन और रखरखाव केवल विस्मृति की गोद में ही मौजूद हैं। यही महाशूल का महत्व है - लगातार यह संकेत देना कि यद्यपि सतह पर तीन हैं, लेकिन गहराई से सब कुछ एक है।

55
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

नंदी के महत्व के बारे में बताते हुए सद्गुरु ने कहा कि हर शिव मंदिर के बाहर प्रतीकात्मक रूप से एक नंदी होता है। नंदी शाश्वत प्रतीक्षा का प्रतीक है क्योंकि भारतीय संस्कृति में प्रतीक्षा को सबसे बड़ा गुण माना गया है। जो व्यक्ति बस बैठना और प्रतीक्षा करना जानता है वह स्वाभाविक रूप से ध्यानमय होता है। प्रार्थना का अर्थ है कि आप ईश्वर से बात करने का प्रयास कर रहे हैं। आप उसे अपनी प्रतिज्ञाएं, अपनी अपेक्षाएं या कुछ और बताने का प्रयास कर रहे हैं। ध्यान का अर्थ है कि आप अस्तित्व को, सृष्टि की परम प्रकृति को केवल सुनने के इच्छुक हैं। आपके पास कहने को कुछ नहीं है, आप बस सुन रहे हैं। यही नंदी का गुण है।

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories