11:33 AM (IST) Jun 26
यात्राओं का जिक्र किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्राओं का जिक्र किया। कहा कि जगन्नाथ यात्रा, पंढरपुर यात्रा, अमरनाथ यात्रा, दक्षिण भारत में सबरीमाला की यात्रा। यह यात्राएं हमें गरीबों की सेवा करने का मौका देती हैं। इन यात्राओ में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक मिलती है। इन यात्राओ में कोई अमीर-गरीब नहीं होता। सभी भक्त होते हैं। जब भी ऐसी यात्रा का मौका मिले तो सेवा का अवसर न गवाएं। पीएम मोदी ने साफ-सफाई, कोरोना टीके की भी चर्चा की और कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान दें।

11:28 AM (IST) Jun 26
चलते रहो, चलते रहो का दिया मंत्र

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे देश चरैवेति, चरैवेति के सिद्धांत पर चलता है। जिसका कारण है चलते रहो, चलते रहो। पीएम मोदी ने तीर्थयात्राओं का भी जिक्र किया। देश में समय-समय पर देव यात्राएं निकलती हैं। कुछ ही दिनों में भगवान जगन्नाथ की यात्रा शुरू होने वाली है। दूसरे राज्यों में भी भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है। गुजरात के अहमदाबाद में भी आषाढ़ द्वितीया से जगन्नाथ यात्रा होती है। इसी समय कच्छ का नववर्ष भी शुरू होता है। मैं सभी कच्छी भाइयों को नववर्ष की बधाई देता हूं। 

11:25 AM (IST) Jun 26
पीएम मोदी ने कहा कि पानी बचाएं

पीएम ने कहा कि देश में मानसून का प्रभाव बढ़ने लगा है और हमें पानी बचाने के प्रयास तेज करने चाहिए। पीएम ने उदयपुर की सुल्तान बावड़ी का भी जिक्र किया। कहा कि कुछ युवाओं ने इस बावड़ी की सफाई के लिए अभियान चलाया। बावड़ी की सफाई कराई और यहां पर सुरों की महफिल लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये सभी युवा सीए हैं और मैं सभी को सीए दिवस से पहले हार्दिक बधाई देता हूं।

11:22 AM (IST) Jun 26
सेव चिटूरेई नदी अभियान की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगरतला की चिटूरेई नदी को बचाने के लिए अनोखा प्रयोग किया गया। युवाओं ने नदी से निकले प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया है। आज मिजोरम के एक गांव की सड़क इसी प्लास्टिक कचरे से बना है। यानी सफाई भी और विकास भी। पीएम मोदी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस समय साइकिलिंग की प्रतियोगिता चल रही है। जहां पर्यावरण बचाने, नदी बचाने का प्रयास चल रहा है। 

11:18 AM (IST) Jun 26
खेलो इंडिया में 5 स्वदेशी खेल भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेलो इंडिया में 5 स्वदेशी खेलों को शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने शतरंज ओलंपियाड का भी जिक्र किया। उन्होंने तेलंगाना की माउंटेनियर की भी जमकर तारीफ की है। पीएम ने कहा कि जब बात खेलों की हो रही है तो भारत की सर्वाधिक प्रतिभाशाली क्रिकेटर मिताली राज का जिक्र करना चाहूंगा। मिताली अनेक खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। मैं उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।

11:17 AM (IST) Jun 26
स्टार्टअप और स्पोर्ट्स में युवा बढ़ रहे आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा द्वारा अपना ही रिकार्ड तोड़ने की चर्चा करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स और स्पेस स्टार्टअप से हम विकास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इन खेलों में कुल 12 रिकार्ड टूटे जिसमें 11 रिकार्ड महिला खिलाड़ियों ने तोड़े हैं। पीएम मोदी ने कश्मीर के आदिल का जिक्र किया। उनके पिता का जिक्र किया। वेट लिफ्टिंग विजेता के पिता की चर्चा की। परिवार की मेहनत से इन बच्चों ने करिश्मा किया है। रोहतक की तनु का जिक्र किया, कहा कि तनु के पिता ड्राइवर हैं लेकिन तनु ने कुश्ती में गोल्ड जीतकर पिता को गौरवान्वित किया है। 

11:11 AM (IST) Jun 26
स्टार्टअप पर भी बोले पीएम मोदी

स्पेस स्टार्टअप की संख्या आज 100 से ज्यादा है। पहले ऐसे स्टार्टअप के बारे में सोचा ही नहीं जाता था। लेकिन आज ऐसे आइडिया पर काम हो रहा है जिसे पहले कठिन माना जाता था। हैदराबाद व बेंगलुरू के स्टार्टअप स्पेस के लिए काम कर रहे हैं। तनवीर ने स्पेस के कचरे को मैप करने का स्टार्टअप शुरू किया है। दोनों स्टार्टअप 30 जून को इसरो से पहला प्रक्षेपण करने जार रहे हैं। एक और स्टार्टअप है जो ऐसा एंटीना बना रहा है जो काफी कम कीमत पर दुनिया भर में मांगी जाएगी। मेहसाणा की तन्वी ने भी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। देश के करीब 750 स्टूडेंट ऐसे ही सेटेलाइट पर काम कर रहे हैं। ये सभी युवा छोटे शहरों से हैं जो आज स्पेस रिफार्म पर काम कर रहे हैं। देश का युवा आकाश छून को तैयार है।

11:05 AM (IST) Jun 26
पीएम ने की इमरजेंसी की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की जनआंदोलन की चर्चा। आज की पीढ़ी के नौजवानों से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या आपको पता है कि आपके माता-पिता जब आपकी उम्र के थे तो उनसे जीवन का भी अधिकार छीन लिया गया था। लेकिन हमारे देश में एक बार ऐसा हुआ था। 1975 में देश के सभी नागरिकों से सारे अधिकार छीन लिए गए थे। उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया। सभी पर नियंत्रण लगा दिया गया। सेंसरशिप लगा दिया गया। मशहूर गायक किशोर कुमार पर भी बैन लगा दिया गया। हजारों गिरफ्तारियों हुईं, लाखों लोगों पर अत्याचार हुआ लेकिन लोगों का विश्वास लोकतंत्र से डिगा नहीं। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही इमरजेंसी हटाई और लोकतंत्र स्थापित किया।

Read more Articles on